टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने बटन दबाकर जुबिली पार्क की विद्युत सज्जा का किया उद्घाटन

Jamshedpur (जमशेदपुर) : टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने बटन दबाकर जुबिली पार्क के विद्युत सज्जा का विधिवत उद्घाटन किया. उनके बटन दबाते ही जुबिली पार्क रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा. जमशेदपुर के संस्थापक जमशेदजी नसरवानजी टाटा की जयंती के अवसर पर रविवार को आयोजित इस विशेष लाइटिंग समारोह का उद्घाटन चेयरमैन ने किया.

इसे भी पढ़ें : झारखंड में टाटा स्टील आयरन ओर माइंस ने एमईएमसी समापन समारोह में जीते सात पुरस्कार – thenews24live

इस मौके पर टाटा स्टील के एमडी सह सीईओ टीवी नरेंद्रन, टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट चाणक्य चौधरी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित थे. उद्घाटन के बाद एन. चंद्रशेखरन ने जुबिली पार्क का भ्रमण किया. इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे.

जमशेदपुर के नागरिक तीन से पांच मार्च तक जुबिली पार्क में लाइटिंग का आनंद उठा सकेंगे. शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक पार्क पैदल घूमने वालों के लिए खुला रहेगा. लोगों की सुविधा के लिए पार्किंग की व्यवस्था चार स्थानो पर की गई है. कॉन्वेंट स्कूल, साकची गेट के पास स्थित पार्किंग एरिया, राजेंद्र विद्यालय के पास बोधि मंदिर और आर्मरी ग्राउंड में की गई है.

इस मौके पर टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने कहा कि जमशेदपुर शहर और टाटा समूह की कंपनियों के विस्तार को लेकर सभी संभावनाओं पर काम किया जाएगा. उन्होंने टाटा स्टील के बेहतरीन प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि यह कंपनी शानदार प्रगति कर रही है. साथ ही, उन्होंने टाटा स्टील के कर्मचारियों, अधिकारियों और शहरवासियों को संस्थापक दिवस की शुभकामनाएं दीं.

इसे भी पढ़ें : http://टाटा स्टील मना रही है अपने संस्थापक जे एन टाटा की 185वीं जयंती, इस वर्ष संस्थापक दिवस की थीम है “टेक्नोलॉजी फॉर पीपल एंड प्लैनेट”

आदित्यपुर न्यूज़

Adityapur Pran Pratishtha: आदित्यपुर: प्लेटिना सिटी के शिव मंदिर इंद्रलोक में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू, नगर भ्रमण के साथ गूँजे जयकारे ​7 मार्च को निकलेगी भव्य कलश यात्रा, 9 को होगा विशाल भंडारा; श्रद्धालुओं में भारी उत्साह