चतरा में भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Chatra : चतरा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है. साथ ही पुलिस ने एक पिकअप वाहन को भी जब्त किया है. यह जानकारी एसडीपीओ अविनाश कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस में दी.

इसे भी पढ़ें :-

अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता 2022-23 : चतरा को पराजित कर पश्चिमी सिंहभूम सुपर डिवीजन में

उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन से शराब की तस्करी किया जा रहा है. सूचना पर सदर थाना प्रभारी मनोहर करमाली के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. टीम के द्वारा यादव होटल के समीप पेट्रोल पंप के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान पिकअप वाहन को जांच किया गया. इस दौरान 102 पेटी में 1860 बोतल विभिन्न कंपनी का शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार किया गया. शराब बिहार भेजा जा रहा था.


गिरफ्तार तस्करों में प्रकाश यादव और सिकंदर कुमार शामिल है. दोनों हजारीबाग जिला के ईचाक थाना क्षेत्र के चम्पानगर नावाडीह का रहने वाला है. अभियान सदर थाना प्रभारी के अलावा पुलिस अवर निरीक्षक सिकंदर सिंकू सहित सदर थाना के सशत्र बल के जवान शामिल थे.

http://अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता 2022-23 : चतरा को पराजित कर पश्चिमी सिंहभूम सुपर डिवीजन में

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत