सामुदायिक पुलिसिंग के तहत खूंटपानी के भोया में एक दिवसीय फुटबॉल खेल प्रतियोगिता 2022 का हुआ आयोजन

Chaibasa:- खूंटपनी प्रखंड अंतर्गत भोया पंचायत गांव बदेया में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत एक दिवसीय फुटबॉल खेल प्रतियोगिता 2022 का आयोजन किया गया.  यह कार्यक्रम पंड्राशाली ओपी जिला पश्चिम सिंहभूम चाईबासा के द्वारा आयोजित की गई.

इस कार्यक्रम मे मुख्यातिथि प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा, विशिष्ट आतिथि BDO जागो महतो, थाना प्रभारी रथु उरॉव, पंकज कुमार, पुतूल खलखो, भोया पंचायत के मुखिया संघ के अध्यक्ष राकेश बनसिंग, दोपाई मुखिया धर्मेन्द्र बोदरा, लोहरदा मुखिया मेंजरी सामड, मटकोबेड़ा पंचायत मुखिया माधुरी हेम्बरम, बडाचिरु पंचायत मुखिया नरेन्द्र बानरा, रुईडीह मुखिया मालती तियू, ऊलीराजाबासा पंचायत मुखिया नन्दिनी बानरा, केयडचलोम मुखिया मनीषा हाइबुरु, पंचायत समिति सदस्य बमेया चोडा, सांसद प्रतिनिधि सानो गोप, सुदाम हाईबुरु,डिम्बू तियू. इस प्रतियोगिता में पेनाल्टी शॉर्ट के द्वारा विजेता टीम रही ऊलीराजाबासा, उप विजेता केयडचलोम, तीसरा भोया,चौथा रुईडीह, विजेता टीमों को अतिथियों के द्वारा जर्सी सेट और ट्रॉफी और मेडल दिया गया. बेस्ट खिलाड़ी भोले बानरा ऊलीराजाबसा के खिलाड़ी रहे. इस प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए अहम भूमिका खूंटपनी प्रखंड के सभी मुखिया के द्वारा किया गया.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *