आदित्यपुर: डिप्टी मेयर के घर के पास गबन के फरार आरोपी के घर SDPO ने दी दबिश

ADITYAPUR: आदित्यपुर एस टाइप स्थित नगर निगम के डिप्टी मेयर के घर के पास सरायकेला एसडीपीओ हरविंदर सिंह ने सीआईडी केस से संबंधित गबन मामले के फरार चल रहे आरोपी के घर दबिश दी।
पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे एसडीपीओ ने गबन मामले के फरार आरोपी सौमित्रो शीट के घर कुर्क करने पहुंचे थे। हालांकि आरोपी अपने पैतृक घर पर नहीं मिला। एसडीपीओ ने बताया कि सीआईडी से जुड़े गबन मामले में आरोपी के घर की कुर्की जब्ती का आदेश था। इसी आलोक में कार्रवाई की जानी थी लेकिन पुलिस अनुसंधान के क्रम में पता चला कि आरोपी का घर एक अन्य मामले में पूर्व में ही कुर्क हो चुका है और घर में केवल बुजुर्ग माता-पिता है। पुलिस अनुसंधान के क्रम में यह भी पता चला है कि आरोपी सौमित्रो सीट को पिता ने कानूनी प्रक्रिया के तहत पैतृक संपत्ति से भी बेदखल कर दिया है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *