रौनियार वैश्य महासभा के शपथ ग्रहण समारोह में चाईबासा शाखा के प्रतिनिधि मंडल को किया गया सम्मानित

Chaibasa :- झारखंड प्रदेश रौनियार वैश्य महासभा का शपथ ग्रहण समारोह रांची(हटिया) स्थित नंदन पैलेस में संपन्न हुआ। शपथ ग्रहण समारोह में रौनियार वैश्य संघ चाईबासा शाखा के अध्यक्ष जयदीप प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में संघ का प्रतिनिधिमंडल कार्यक्रम में शरीक हुए। 

इसे भी पढ़े:-

सरायकेला: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए डिस्ट्रिक्ट जज 

प्रतिनिधि मंडल में सचिव महावीर राम प्रसाद, छोटू लाल गुप्ता कन्हैया गुप्ता, कृष्णा प्रसाद गुप्ता, संजीव गुप्ता शामिल थे। शपथ ग्रहण समारोह में झारखंड प्रदेश रौनियार वैश्य महासभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुखदेव प्रसाद गुप्ता ने चाईबासा शाखा के प्रतिनिधिमंडल का माला पहनकर स्वागत किया।

 

 कार्यक्रम में सामाजिक उत्थान के साथ-साथ समाज की एक जुटता एवं जनहित एवं के कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर चर्चा की गई।समारोह में रांची के प्रसिद्ध उद्योगपति भीम प्रसाद गुप्ता ने घोषणा करते हुए कहा कि झारखंड के प्रत्येक जिले में रोनियार समाज के धर्मशाला निर्माण हेतु 5 लाख दान स्वरूप उपलब्ध कराए जाएंगे।

http://सरायकेला: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए डिस्ट्रिक्ट जज

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *