सरायकेला: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए डिस्ट्रिक्ट जज 

सरायकेला: 13 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर बुधवार को सरायकेला टाउन हॉल सभागार में कार्यशाला सह मतदाता शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में शामिल बतौर मुख्य अतिथि जिले के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार ने शिरकत की और मतदाताओं एवं पदाधिकारियों को शपथ दिलाई.
विजय कुमार,प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश
कार्यक्रम नए मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र प्रदान किया गया. साथ ही मतदाता पुनरीक्षण कार्य में बेहतर कार्य करने वाले जिले के सभी प्रखंड के बीएलओ, आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में दिव्यांग मतदाता रघुनंदन महतो को डिस्ट्रिक्ट जज द्वारा विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि उपायुक्त सह निर्वाचन पदाधिकारी अरवा राजकमल, डीडीसी प्रवीण कुमार गागराई, एडीसी सुबोध कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए संदीप कुमार दोराईबुरु, चांडिल एसडीओ रंजीत लोहरा सहित सभी प्रखंडों के बीडीओ एवं सीओ मौजूद रहे.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *