Saraikela Women Suside: नवजात समेत दो बच्चें की मां ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

सरायकेला: सरायकेला थाना क्षेत्र अन्तर्गत बालीगुमा गांव निवासी इमाम हुसैन की पत्नी  गुलबशा परवीन (25) ने बुधवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है.मृतक तीन बच्चियों की मां है जिसमे उसकी सबसे छोटी बेटी मात्र 17 दिन की है.
ये भी पढ़ें: Saraikela Student Suside: मैट्रिक में कड़ी मेहनत के बावजूद कम नंबर आने पर की छात्रा ने की आत्महत्या
मृतक के मायके वालों ने बताया की  घटना सुबह करीब 11:30 बजे की है.घटना की सूचना सरायकेला थाने को दी गई.सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सरायकेला लेकर आई। मिली जानकारी के अनुसार मृतका बुधवार की सुबह करीब 10 बजे अपने पति के साथ कोलाबिरा गई थी. वहां उसने अपने लिए चुड़िया खरीदी.खरीदारी करने के बाद वह अपने पति के साथ घर चली आई.इधर पत्नी को घर पहुंचकर उसका पति किसी  काम के लिए पंचायत कार्यालय चला गया. वहां से जब वह घर लौटा तो देखा की उसकी मझली बेटी दरवाजा पीट रही है और चिल्ला रही है.इमाम हुसैन ने भी दरवाजा खोलने की कोशिश की तो दरवाजा अंदर से बंद पाया.उसके बाद उसने अपने भांजे से ऊपर चढ़कर घर के अंदर झांकने को बोला.उसके भांजे ने घर के अंदर झांककर देखा को मृतका को दुपट्टे के सहारे लटकता पाया.उसके बाद घटना की सूचना मृतक के मायके वालों और पुलिस को दी गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17 : वार्ड 17 में विकास की हुंकार: प्रत्याशी बिरेंद्र यादव के समर्थन में उतरे KMPM के पूर्व छात्र, घर-घर जाकर मांगा आशीर्वाद, 20 वर्षों की अनवरत जनसेवा और उपलब्धियों के दम पर मतदाताओं के बीच बनाई मजबूत पैठ