Adityapur RJD Samaroh: गम्हरिया में 8 सितंबर को  आयोजित राजद कार्यकर्ता सम्मेलन सह अभिनंदन समारोह की तैयारी पूरी

Adityapur: 8 सितंबर को गम्हरिया स्थित श्री राम डिवाइन अकैडमी में आयोजित राष्ट्रीय जनता दल कार्यकर्ता सम्मेलन सह अभिनंदन समारोह की तैयारी को अंतिम रूप देने एक बैठक पूर्व पार्षद सिद्धनाथ यादव की अध्यक्षता मे आयोजित किया गया.

ये भी पढ़े:Adityapur RJD Meeting: विधानसभा और नगर निकाय चुनाव को लेकर राजद तैयार ,राज्य में दोबारा महागठबंधन की सरकार बनना तय :अर्जुन- पुरेंद्र

आदित्यपुर में कार्यक्रम को लेकर बैठक करते पुरेंद्र

कार्यक्रम के संयोजक ने बतलाया कि कार्यक्रम स्थल के आसपास गम्हरिया क्षेत्र में तोरण द्वार, बैनर और होर्डिंग लगाने का काम युद्ध स्तर पर जारी हैl कार्यक्रम के प्रचार प्रसार हेतु करीब 50 बैनर होर्डिंग लगाए जा रहे हैंl कार्यक्रम स्थल के 1 किलोमीटर के दायरे में करीब 200 झंडा और पताका लगाया जा रहा हैl कार्यक्रम में 500 सक्रिय कार्यकर्ताओं के बैठने और स्वरुचि भोजन की भी व्यवस्था की गई हैlकार्यक्रम से पूर्व उदित यादव, सकला मारडी, सिद्धनाथ यादव के नेतृत्व में 100 दोपहिया वाहन की रैली आदित्यपुर- गम्हरिया क्षेत्र में निकाली जाएगीlनकार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त प्रदेश महासचिव शिक्षाविद श्रीराम यादव का नागरिक अभिनंदन भी किया जाएगा।

ये होंगे शमिल:-

राजद के प्रदेश महासचिव सह आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने बतलाया कि कार्यकर्ता सम्मेलन में राजद प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक संजय सिंह यादव, राजद प्रधान महासचिव पूर्व विधायक श्री संजय प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, पूर्व सांसद प्रत्याशी पलामू श्रीमती ममता भूइया, युवा राजद प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव, प्रदेश महासचिव अर्जुन प्रसाद यादव  सहित कई नेता भाग लेंगेlपुरेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि कार्यकर्ता सम्मेलन में कोल्हान प्रमंडल के सभी तीनों जिलों से राजद के मजबूत स्थिति वाले क्षेत्र और चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों पर भी विचार विमर्श किया जाएगाl कार्यक्रम के बाद पद लेकर काम नहीं करने वाले पदाधिकारीयो की छुट्टी एवं कर्मठ और जुझारू कार्यकर्ताओं को पार्टी में पद देकर सम्मान दिया जाएगाl

बैठक में पुरेंद्र नारायण सिंह के अलावे प्रदेश महासचिव श्रीराम यादव, पूर्व पार्षद सिद्धनाथ सिंह, युवा जिला अध्यक्ष उदित यादव, नगर अध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह, अवधेश कुमार, सत्येंद्र प्रभात, मिथिलेश कुमार झा, सकला मारडी, संतोष कुमार सिंह उपस्थित थेl

http://Adityapur RJD Meeting: राजद आदित्यपुर नगर कमेटी का विस्तार, वार्ड 35 को आदर्श वार्ड बनाने की होगी पहल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनरेगा कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल

Saraikela MNREGA Strike : मानदेय और सुरक्षा की मांग को लेकर मनरेगा कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, ठप होंगे विकास कार्य, तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल के बाद सरकार की बेरुखी से नाराज कर्मचारियों ने लिया फैसला