Adityapur GANESH PUJA PANDAL: न्यू डिस्को क्लब के भव्य श्री गणेश पूजा पंडाल का जियाडा प्रबंध निदेशक ने किया उद्घाटन

Adityapur: न्यू डिस्को क्लब, रोड नंबर- 15+ 16+ 20 द्वारा आयोजित श्री श्री गणेश पूजा के भव्य पूजा पंडाल का उद्घाटन मुख्य अतिथि जियाडा के प्रबंध निदेशक श्री प्रेम रंजन ने फीता काटकर किया.इस मौक़े पर क्षेत्रीय निदेशक ने भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना की एवं झारखंडवासियों के लिए सुख समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का वरदान मांगा.

ये भी पढ़े:- Adityapur Purendra Congrats Champai:चंपई सोरेन के जल संसाधन विभाग- उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग का मंत्री बनने पर पुरेंद्र ने जताया हर्ष

पंडाल उद्घाटन समारोह में प्रेम रंजन ,पुरेंद्र व क्लब के सदस्य
मुख्य अतिथि का स्वागत करते क्लब के अध्यक्ष आशुतोष गुप्ता
तैयार भव्य गणेश पूजा पंडाल

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह, युवा उद्यमी सह समाजसेवी अरविंद तिवारी, आयकर निरीक्षक संतोष कुमार चौबे, राजद प्रदेश सचिव देव प्रकाश, अधिवक्ता संजय कुमार सहित अन्य अतिथि उपस्थित थे.मुख्य अतिथि प्रबंध निदेशक प्रेम रंजन ने अपने संबोधन में भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना करने के साथ-साथ माता-पिता की सेवा तन मन धन से करने का आज के पीढ़ी के युवाओं से आह्वान किया. उन्होंने कहा कि पर्व त्यौहार भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है और यह हमें समाज में शांति सद्भाव और भाईचारा बनाए रखने का मार्ग प्रशस्त करता हैl उन्होंने कहा कि श्री गणेश भगवान की पूजा राष्ट्रीय आंदोलन और स्वतंत्रता संग्राम से भी जुड़ा हुआ है.

भगवान गणेश की तरह माता-पिता को जीवन में दे सर्वोच्च स्थान : पुरेंद्र

उद्घाटन समारोह के मौके परआदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि दुनिया की सबसे पहली सर्जरी भगवान गणेश के सिर की हुई थी और वह सफल सिर्फ इसलिए हुई क्योंकि उन्होंने माता पार्वती और पिता शिव को अपने जीवन में सर्वोच्च स्थान दिया। ठीक उसी प्रकार युवाओं को भी माता-पिता के प्रति समर्पित भाव रखना चाहिए तभी उनका जीवन सार्थक है। पुरेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि शीघ्र ही नगर निगम द्वारा वार्ड नंबर- 32 अंतर्गत मार्ग संख्या- 15, मार्ग संख्या- 19, मार्ग संख्या- 21 में पाइप लाइन सहित डीप बोरिंग को स्थापित किया जाएगाl इसके अलावा दो हाई मास्ट लाइट भी लगाए जाएंगेl उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित वरिष्ठ नागरिकों के लिए वार्ड में एक मनोरंजन केंद्र स्थापित कराए जाने का प्रयास किया जाएगाl

पांच दिवसीय गणेश उत्सव का होगा आयोजन

न्यू डिस्को क्लब के अध्यक्ष आशुतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि कल 7 सितंबर को श्री श्री गणेश पूजा का शुभारंभ होगाl उन्होंने बतलाया कि करीब 1.5 लाख की लागत से सिंह इवेंट द्वारा काल्पनिक मंदिर की आकृति का भव्य पंडाल का निर्माण कराया गया हैl उन्होंने बतलाया कि प्रसिद्ध मूर्तिकार झंटू दा द्वारा सिंहासन पर बैठे हुए श्री गणेश भगवान की प्रतिमा का निर्माण किया गया हैl लाइटिंग की व्यवस्था शिवा डीजे आदित्यपुर ने की है.

न्यू डिस्को क्लब द्वारा यह बतलाया गया कि 7 सितंबर से लेकर 11 सितंबर तक आयोजित होने वाले श्री श्री गणेश पूजा के दौरान जागरण, डांस प्रतियोगिता, कवि सम्मेलन एवं कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगाl साथ ही न्यू डिस्को क्लब द्वारा 10 सितंबर (मंगलवार) को महाभोग का भी आयोजन किया गया हैl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *