Saraikela Indian Red Cross Society meeting: इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी कार्यकारिणी की बैठक आयोजित, 8 मई को रक्तदान शिविर का आयोजन

Saraikela:इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की पहली कार्यकारणी की बैठक अनुमंडल कार्यालय के सभागार में पेट्रोन सह उद्योगपति आरके सिन्हा के अध्यक्षता में हुई।

बैठक में रेड क्रॉस सोसाइटी को बेहतर रूप से संचालित करते हुए अधिक से अधिक लोगों को लाभ दिए जाने के संबंध में कई प्रस्ताव पारित किए गए।बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले सदस्यता अभियान चलाई जाएगी, जिसमे स्कूलों में अध्यनरत वर्ग 8 से 10 वर्ग के छात्रों को जूनियर एवं कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों को सीनियर कैटेगरी में रखते हुए उन्हें शामिल कराया जाएगा। बैठक में निर्णय लिया गया है कि जिले में रक्त की कमी दूर करने के लिए सभी प्रखंडों मे अलग-अलग माह में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम के अलावे हीट वेव एवं वज्रपात को लेकर जागरूकता कार्यक्रम करने का निणर्य लिया गया है।

बैठक में शामिल संरक्षक आरके सिन्हा

विश्व रेडक्रॉस दिवस 8 मई के दिन भव्य कार्यक्रम का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। प्रत्येक 3 माह में कार्यकारिणी समिति की बैठक करने का निर्णय लिया गया है। बैठक में रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव दयाशंकर मिश्रा, अधिवक्ता ओमप्रकाश, मनोज पासवान समेत काफी संख्या में सदस्य गण मौजूद थे।

Share करें

✓ Link copy हो गया!