सरहुल पूर्व संध्या पर एक रंगारंग कार्यक्रम आयोजित, नागपुरी गीतों पर श्रोता देर रात तक झुमते रहे

Chaibasa (चाईबासा) : आदिवासी उरांव समाज सरहुल पूजा समिति चाईबासा के द्वारा आयोजित सरहुल शोभा यात्रा के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर गोकुलधाम सेन टोला में सरहुल पूर्व संध्या पर एक रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें रांची नागपुरी कलाकारों की टीम अपनी शानदार प्रस्तुति पेश की. जिसमें झारखंड के मशहूर कलाकार युवा दिलों के धड़कन नितेश कच्छप एवं सुमन गुप्ता अपनी कला का जलवा बिखरे.

इसे भी पढ़ें : चाईबासा : उरांव समाज के बान टोला में वनभुजनी पूजा का हुआ आयोजन, मान्यता है कि पूजा से दुख तकलीफ व बीमारियां होती है दूर

इस शानदार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे सदर अनुमंडल पदाधिकारी संदीप अनुराग टोपनो, विशिष्ट अतिथि सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टुटी व वनक्षेत्र पदाधिकारी शंकर भगत तथा सदर थाना प्रभारी तरूण कुमार, मुफ्फसिल थाना प्रभारी रंजीत उरांव अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया. कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को शुभकामना देते हुए एसडीओ ने समाज एवं हर व्यक्ति की सुख समृद्धि के लिए कामना की. उन्होंने कमेटी के लोगों से अनुरोध किया कि सरहुल शोभायात्रा शांतिपूर्ण तरीके से अच्छे माहौल में मनाए. कार्यक्रम में रांची से आए कलाकारों के द्वारा नागपुरी गीतों की प्रस्तुती से श्रोता देर रात तक झुमते रहे.

इस दौरान संचू तिर्की, अनिल लकड़ा, सहदेव किस्पोट्टा, बाबूलाल बरहा, दुर्गा कुजूर, नवल कच्छप, लालू कुजूर, गणेश कच्छप, राजकमल लकड़ा, जीतू तिर्की, पंकज खलखो, शंभू टोप्पो, राजू तिग्गा, मंगल खलखो, संजय कच्छप, अमित खलखो, रोहित खलखो, ईशु टोप्पो, विष्णु मिंज, कृष्णा टोप्पो, कारी तिर्की, महावीर बरहा, सुखलाल कुजूर, राजेश मिंज, यदुनाथ बरहा, बाबूलाल कुजूर, बंधन खलखो, ईश्वर कच्छप, सावन खलखो, गोविंद लकड़ा, लक्ष्मी कच्छप, निर्मला लकड़ा, विजयलक्ष्मी लकड़ा, लक्ष्मी बरहा, मालती लकड़ा, ननकी लकड़ा, किरण नुनिया, सावित्री कच्छप,लक्ष्मी खलखो, खुदिया कुजूर, सीताराम मुंडा, चमरू लकड़ा, बंटी खलखो, सुमित बरहा, विक्रम खलखो, टिंकू कच्छप, सौरव मिंज, शानू कच्छप, सुभाष कच्छप, वैभव कच्छप आदि उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : http://Unique Ritual : आदिवासी उरांव समाज का अनोखा रस्म, गंदी शक्तियों से बचने व खुशहाल जीवन को व्यतीत करने हेतु घर-घर में लगाया गया छापा

मजदूरों के शोषण और पुलिसिया दमन के विरोध

Adityapur Labor Protest: NCR में मजदूर आंदोलन की धमक: दमन के खिलाफ टाटा कांड्रा मार्ग पर गरजी इंडस्ट्रियल मजदूर यूनियन,12 घंटे काम और कम वेतन के खिलाफ मजदूरों का हल्लाबोल; CITU ने किया राष्ट्रव्यापी एकजुटता का आह्वान