गम्हरिया : टाटा कंपनी फाटक के पास स्क्रैप चोरी गिरोह का भंडाफोड़, एसपी की गुप्त सूचना पर छापेमारी; 10 टन मेटल और स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद, 4 आरोपी भेजे गए जेल

टाटा

Gamharia (गम्हरिया) : गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटा कंपनी फाटक के पास स्क्रैप मेटल चोरी कर अवैध रूप से बेचने वाले एक बड़े गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने छापेमारी की और मौके से भारी मात्रा में चोरी का स्क्रैप मेटल बरामद किया।

टाटा

टाटा स्टील रोइंग अकादमी की सफलता: नेशनल इंडोर रोइंग चैम्पियनशिप में दो कांस्य पदक

​पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने घटनास्थल पर दबिश देकर चार आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया, जिन्हें आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस सफल छापेमारी दल में गम्हरिया थाना प्रभारी रामचंद्र रजक, पुलिस अवर निरीक्षक अरुण कुमार, PSI रामकाशी, PSI ईशु राम और PSI धर्मवीर कुमार मुख्य रूप से शामिल थे।

आधा टन मेटल के साथ स्कॉर्पियो जब्त

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से एक स्कॉर्पियो गाड़ी भी जब्त की है, जिसमें लगभग आधा टन स्क्रैप मेटल लदा हुआ था। घटनास्थल और गाड़ी को मिलाकर कुल 10 टन अवैध मेटल बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक, इस गिरोह के तीन अन्य आरोपी फिलहाल फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज का पता लगा रही है, ताकि चोरी का माल खरीदने और बेचने वाले अन्य सफेदपोशों को भी बेनकाब किया जा सके।

http://टाटा स्टील और USTB के बीच लो-कार्बन स्टील मेकिंग को बढ़ावा देने के लिए हुआ अहम समझौता

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *