Adityapur: पेट्रोल पंप पर मारपीट के दो फरार आरोपी गिरफ्तार

Adityapur (आदित्यपुर) : आदित्यपुर थाना क्षेत्र में बीते वर्ष दशहरा के दौरान पेट्रोल पंप पर हुई जानलेवा मारपीट के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किए जाने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

 

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जेमटी बस्ती निवासी पिंटू कुमार और रोहन गुप्ता के रूप में हुई है। दोनों आरोपी दशहरा के समय पेट्रोल पंप पर हुई मारपीट की घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे थे। इस मामले में पुलिस पहले ही एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

 

जानकारी के मुताबिक, इस संबंध में आदित्यपुर थाना में कांड संख्या 287/25 दर्ज है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109, 307 सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। घटना के बाद से पुलिस उनकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी।

 

इसी क्रम में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दोनों आरोपी क्षेत्र में मौजूद हैं। सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *