Gamharia News: गम्हरिया: सर्विस रोड पर फिर सजीं सब्जी दुकानें, बाजार समिति ने की कार्रवाई की मांग हाट बाजार के भीतर अवैध कब्जों और निर्माणों को ध्वस्त करने की उठी मांग

गम्हरिया हाट बाजार

​गम्हरिया: स्थानीय हाट बाजार में फुटपाथ सब्जी विक्रेताओं द्वारा एक बार फिर सर्विस रोड पर दुकानें सजाई जाने लगी हैं। यह स्थिति तब है जब पूर्व में नगर निगम ने इस मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए सख्त हिदायत दी थी। प्रशासन के निर्देशों को ताक पर रखकर सड़क किनारे सब्जी बिक्री का सिलसिला धड़ल्ले से जारी है, जिससे यातायात व्यवस्था बाधित हो रही है।

Gamharia Land Mafia: गम्हरिया- जमालपुर सतबहिनी में भू-माफियाओं का आतंक: सड़क की जमीनों की अवैध रजिस्ट्री और दाखिल-खारिज का खेल, अंचलकर्मी भी लपेटे में

 गम्हरिया हाट बाजार

​इस गंभीर मामले को लेकर बाजार समिति ने नगर निगम और उपायुक्त (डीसी) को एक लिखित शिकायत सौंपी है। समिति का आरोप है कि हाट बाजार के भीतर रसूखदार दुकानदारों ने अवैध रूप से अतिरिक्त दुकानें बनाकर स्थायी कब्जा कर लिया है। इनमें से कई दुकानों को भारी किराये पर उठाया जा रहा है, जबकि कुछ का उपयोग गोदाम या आवास के रूप में किया जा रहा है। इस कारण बाजार के अंदर की जगह लगातार सिकुड़ती जा रही है।

​बाजार समिति ने प्रशासन से मांग की है कि बाजार परिसर के भीतर चिन्हित किए गए सभी अवैध निर्माणों को तत्काल ध्वस्त या खाली कराया जाए। ऐसा करने से छोटे और जरूरतमंद सब्जी विक्रेताओं के लिए अंदर ही पर्याप्त स्थान उपलब्ध हो सकेगा। समिति का मानना है कि अंदर जगह मिलने से विक्रेता मुख्य सड़क पर नहीं बैठेंगे, जिससे सर्विस रोड पर होने वाले अतिक्रमण की समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा।

गम्हरिया : टाटा कंपनी फाटक के पास स्क्रैप चोरी गिरोह का भंडाफोड़, एसपी की गुप्त सूचना पर छापेमारी; 10 टन मेटल और स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद, 4 आरोपी भेजे गए जेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *