Adityapur Ward 13: आदित्यपुर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन: एचबीएन होम्योपैथिक क्लिनिक और रोटैरैक्ट क्लब ऑफ कालिमाटी की संयुक्त पहल; मुफ्त जांच के साथ बांटी गईं दवाइयां

निःशुल्क चिकित्सा शिविर

आदित्यपुर: जनसेवा और स्वास्थ्य जागरूकता को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के महान उद्देश्य से रविवार को आदित्यपुर के सालडीह स्थित आशियाना मेन में एक विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह पुनीत कार्य ‘एचबीएन होम्योपैथिक क्लिनिक’ और ‘रोटैरैक्ट क्लब ऑफ कालिमाटी’ के संयुक्त तत्वावधान में सुबह 9:00 बजे से संपन्न हुआ।

Saraikela Ayush Health Camp: आयुष स्वास्थ्य शिविर आयोजित; सैकड़ों लोगों को मिली मुफ्त चिकित्सा और दवाएं आयुर्वेद, होम्योपैथी और योग के माध्यम से श्रद्धालुओं को किया गया जागरूक

​मुफ्त जांच और परामर्श की सुविधा

शिविर में क्षेत्र के अनुभवी होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. हर्षित के. रंजन और डॉ. बिनय चंद्र मांझी ने अपनी सेवाएं दीं। मरीजों को मुफ्त चिकित्सा परामर्श के अलावा नेत्र जांच, रक्त जांच, ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर (बीपी) की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई गई। इसके साथ ही जरूरतमंद मरीजों के बीच मुफ्त दवाइयों का वितरण भी किया गया।

 निःशुल्क चिकित्सा शिविर

​’आपका स्वास्थ्य, हमारी प्राथमिकता’

इस अवसर पर डॉ. हर्षित के. रंजन ने कहा कि शिविर का मुख्य लक्ष्य आर्थिक तंगी के कारण अपनी जांच टालने वाले लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि बीमारियों की शुरुआती पहचान होने से समय पर इलाज संभव हो पाता है। आयोजकों ने “आपका स्वास्थ्य, हमारी प्राथमिकता” का संदेश देते हुए स्वस्थ समाज के निर्माण का अपना संकल्प दोहराया।

​गणमान्य लोगों की उपस्थिति

शिविर को लेकर स्थानीय लोगों में भारी उत्साह दिखा। आदित्यपुर, सालडीह बस्ती और गम्हरिया क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और स्वास्थ्य लाभ उठाया। इस सफल आयोजन के दौरान वार्ड 13 के पार्षद शान्तनु घोष, गोपाल घोष, राजू सिंह देव और राजीव भुइँया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

http://Seraikela Health Fair: स्वास्थ्य विभाग की पहल: सरायकेला के सभी प्रखंडों में 6 से 10 जनवरी तक विशेष चिकित्सा शिविर

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *