Saraikela: सरायकेला: जुस्को की विद्युत केबल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पेट्रोल पंप के पास टला बड़ा हादसा

सरायकेला न्यूज़

सरायकेला: सरायकेला में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहाँ एक पेट्रोल पंप के ठीक सामने जुस्को (JUSCO) की विद्युत केबल में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से भीषण आग लग गई। पेट्रोल पंप के बेहद नजदीक आग लगने के कारण क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सरायकेला: डैम से युवक का शव बरामद, दो दिनों से लापता था 21 वर्षीय सूरज मार्डी

सरायकेला न्यूज़
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्थानीय प्रशासन ने तत्काल पेट्रोल पंप परिसर को खाली कराया।
​घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंची और सूझबूझ से आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया। दमकल कर्मियों की मुस्तैदी के कारण एक बड़ी तबाही टल गई।

​इस घटना की जानकारी मिलते ही नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने जुस्को की कार्यप्रणाली पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कंपनी की लापरवाही और घटिया विद्युत सेवा के कारण आम नागरिकों की जान जोखिम में पड़ रही है। उन्होंने इस घटना को अत्यंत गंभीर बताते हुए कहा कि भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति रोकने के लिए संबंधित विभाग के समक्ष जुस्को के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अध्यक्ष ने संबंधित एजेंसी से सभी विद्युत केबलों और संरचनाओं की तत्काल जांच कर सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की सख्त मांग की है।

http://जमशेदपुर में खड़ी दो बसों में भीषण आग, लाखों का नुकसान

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *