Adityapur Political Meet: डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा से की शिष्टाचार मुलाकात, लिया आशीर्वाद, आदित्यपुर के विकास और समसामयिक मुद्दों पर हुई चर्चा

अंकुर सिंह

आदित्यपुर: आदित्यपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश उपाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा से शिष्टाचार मुलाकात की। यह बैठक राजधानी रांची स्थित सांसद के अधिकारिक आवास पर हुई, जहां डिप्टी मेयर ने प्रदीप वर्मा से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

Adityapur: एजाज अनवर ने संभाला आदित्यपुर नगर निगम के नए नगर आयुक्त का पदभार, मेयर, डिप्टी मेयर संग विकास के मुद्दों पर की चर्चा

अंकुर सिंह

​सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों और क्षेत्रीय विकास के मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई। अंकुर सिंह ने इस मुलाकात की जानकारी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से साझा की।

उन्होंने इसे एक औपचारिक शिष्टाचार भेंट बताते हुए कहा कि वरिष्ठ नेतृत्व का मार्गदर्शन और स्नेह उन्हें जनता की समस्याओं को सुलझाने तथा जनसेवा के कार्यों को अधिक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है।

​सोशल मीडिया पर तस्वीरें सार्वजनिक होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय समर्थकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। समर्थकों द्वारा इस मुलाकात को क्षेत्र के विकास और राजनीतिक सक्रियता के लिहाज से एक सकारात्मक कदम बताया जा रहा है।

http://Adityapur News: आदित्यपुर के विकास को लेकर अर्जुन मुंडा गंभीर, पूर्व डिप्टी मेयर अमित सिंह “बॉबी” के बहन-बहनोई के आवास पर हुई अहम चर्चा, मीरा मुंडा के साथ नागरिक अभिनंदन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *