Gamharia:वीर शहीद रतिलाल महतो का 27वां शहादत दिवस: गम्हरिया के उपरबेड़ा में उमड़ा जनसैलाब, झामुमो नेताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

रतिलाल महतो शहादत दिवस

गम्हरिया: झारखंड आंदोलन के अग्रणी रहे वीर शहीद रतिलाल महतो का 27वां शहादत दिवस गम्हरिया प्रखंड के उपरबेड़ा में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेताओं और स्थानीय ग्रामीणों का भारी जुटान हुआ।

उपस्थित जनसमूह ने शहीद रतिलाल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके सर्वोच्च त्याग को याद किया।
​कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर अमर शहीद की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

नेताओं ने कहा कि शहीद रतिलाल महतो का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा और उनके दिखाए मार्ग पर चलकर ही राज्य का सर्वांगीण विकास संभव है।

​वरिष्ठ नेताओं की रही गरिमामयी उपस्थिति

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से झामुमो के जिला अध्यक्ष शुभेंदु महतो, ईचागढ़ की विधायक सविता महतो, झामुमो केंद्रीय सदस्य गणेश चौधरी, पूर्व सरायकेला विधानसभा प्रत्याशी गणेश महाली, भोंडा बेसरा, अमृत महतो और राजीव महतो सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने शहीद को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *