सरायकेला: पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी पति 48 घंटे में गिरफ्तार, पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार किए बरामद

सरायकेला पुलिस

सरायकेला: सरायकेला थाना पुलिस ने महिला पर हुए जानलेवा हमले के मामले में मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह पूरी घटना सीनी ओपी क्षेत्र के स्वर्णपुर गांव की है।

​14 जुलाई को दर्ज कराई गई थी शिकायत

पीड़ित महिला ने 14 जुलाई 2026 को सीनी ओपी में लिखित आवेदन देकर अपने पति सोमरा हेंब्रम पर गंभीर आरोप लगाए थे। शिकायत के मुताबिक, आरोपी पति ने मामूली विवाद में महिला पर लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया था। इसके बाद भी जब उसका मन नहीं भरा, तो उसने बिजली के तार से गला घोंटकर पत्नी की हत्या करने की कोशिश की।

Adityapur Crime News:सरायकेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आरआईटी और आदित्यपुर थाना क्षेत्र से 6 आरोपी गिरफ्तार, गोलीकांड का फरार वारंट भी दबोचा गया

​विशेष टीम ने की त्वरित कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सरायकेला थाना कांड संख्या 54/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) और 238 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की। एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

​तकनीकी साक्ष्यों और पारंपरिक इनपुट्स के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 39 वर्षीय आरोपी सोमरा हेंब्रम को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई करीब एक मीटर लंबी लोहे की रॉड और बिजली का तार बरामद कर लिया है। छापेमारी दल में एसडीपीओ और थाना प्रभारी समेत सीनी ओपी के जवान शामिल थे। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

http://Adityapur : भीषण गर्मी में मुस्तैद जवानों के लिए सरायकेला पुलिस की बड़ी पहल; बांटी गई राहत सामग्री, जल्द मिलेंगे ‘कूलर जैकेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *