आदित्यपुर जलापूर्ति पर जुडको-जिंदल का वादा फेल; बदहाली के बीच भ्रामक ऑडियो से मचा हड़कंप, जन कल्याण मोर्चा; वायरल भ्रामक ऑडियो को लेकर नगर निगम से स्पष्टीकरण की मांग, पूर्व उपाध्यक्ष ने बताया ‘आई वाश’,

आदित्यपुर जलापूर्ति योजना

आदित्यपुर। आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत पेयजल आपूर्ति को लेकर जुडको और जिंदल एजेंसी के दावे एक बार फिर पूरी तरह से विफल साबित हुए हैं। सीतारामपुर 30 MLD वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से 15 जुलाई 2026 तक नियमित जलापूर्ति शुरू करने का वादा तय समय सीमा बीत जाने के बाद भी अधूरा है। इस वादाखिलाफी को लेकर जन कल्याण मोर्चा और आदित्यपुर अधिवक्ता संघ ने तीव्र निंदा करते हुए कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है।

​मरम्मत के नाम पर सड़कों को भारी नुकसान

जन कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष अधिवक्ता ओम प्रकाश और आदित्यपुर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष दिपेन्द्र नाथ ओझा ने संयुक्त रूप से कहा कि कॉलोनी के भीतर अभी भी केवल फॉल्ट खोजकर मरम्मत का काम चल रहा है। इस प्रक्रिया में जिंदल एजेंसी द्वारा बनी-बनाई पक्की सड़कों को भारी मात्रा में क्षतिग्रस्त किया जा रहा है। मोर्चा ने मांग की है कि झारखंड उच्च न्यायालय के आदेशानुसार, क्षतिग्रस्त सड़कों को उनके पूर्व वाले मूल स्वरूप और गुणवत्ता के साथ जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाए।

​भ्रामक ऑडियो और वॉटर टेस्टिंग पर विवाद

इस बीच, क्षेत्र में एक ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसे लेकर अधिवक्ता ओम प्रकाश ने इसे भ्रामक बताते हुए नगर निगम प्रशासन से जिंदल एजेंसी के माध्यम से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।

आदित्यपुर वॉटर टेस्टिंग: पूर्व उपाध्यक्ष ने बताया ‘आई वाश’

वहीं दूसरी ओर, नगर निगम के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने जिंदल की इस वॉटर टेस्टिंग को महज एक ‘ढकोसला’ और ‘आई वाश’ करार दिया है। उन्होंने कहा कि सही जांच के लिए ट्रीटमेंट प्लांट से ही पानी लिया जाना चाहिए था। इस पूरे विवाद पर नगर निगम प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

​ वायरल ऑडियो के अंश

⚠️ आवश्यक सूचना: नागरिक ध्यान दें
​नगर निगम आदित्यपुर द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया गया है कि आर.आई.टी. थाना क्षेत्र के सीतारामपुर डैम से नई जलापूर्ति योजना के तहत पाइपलाइन और टंकी की जांच (टेस्टिंग) का कार्य चल रहा है।
​यह पानी सीधे नदी से निकालकर बिना ट्रीटमेंट के भेजा जा रहा है, जो पूरी तरह से पीने योग्य नहीं है। सभी नागरिकों से अपील है कि इस पानी का उपयोग पीने अथवा खाना बनाने के लिए बिल्कुल न करें।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर जलापूर्ति योजना

आदित्यपुर जलापूर्ति पर जुडको-जिंदल का वादा फेल; बदहाली के बीच भ्रामक ऑडियो से मचा हड़कंप, जन कल्याण मोर्चा; वायरल भ्रामक ऑडियो को लेकर नगर निगम से स्पष्टीकरण की मांग, पूर्व उपाध्यक्ष ने बताया ‘आई वाश’,