Adityapur: डिलीवरी बॉय से बदसलूकी: सामान देखने और भुगतान के विवाद में मारपीट, मोबाइल तोड़ा, थाने पहुंचकर की कार्रवाई की मांग

आदित्यपुर न्यूज़

आदित्यपुर। सरायकेला-खरसावां जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत एलआईजी रो हाउस (संख्या-40) में फ्लिपकार्ट के डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट और मोबाइल फोन क्षतिग्रस्त करने का गंभीर मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित डिलीवरी कर्मी अमित प्रधान, जो आदित्यपुर-2 स्थित फ्लिपकार्ट हब में कार्यरत हैं, ने ग्राहक भास्कर मिश्रा और उनके परिवार पर बदसलूकी का आरोप लगाया है।

​भुगतान की नीति को लेकर बढ़ा विवाद

जानकारी के अनुसार, अमित प्रधान जब ऑर्डर की डिलीवरी देने पहुंचे, तो उन्होंने नियमानुसार पहले भुगतान करने को कहा। वहीं, ग्राहक पक्ष का कहना था कि वे पहले सामान देखेंगे। कंपनी की पॉलिसी का हवाला देने पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इस दौरान ग्राहक के पिता ने बाहर आकर गाली-गलौज की और मारपीट शुरू कर दी। जब डिलीवरी बॉय ने घटना की रिकॉर्डिंग करने का प्रयास किया, तो उसका मोबाइल छीनकर तोड़ दिया गया और सारी रिकॉर्डिंग डिलीट कर दी गई।

​मुआवजे और कार्रवाई की मांग

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में साथी डिलीवरी कर्मी मौके पर एकत्र हो गए और पीड़ित के समर्थन में आरआईटी थाना पहुंचे। डिलीवरी कर्मियों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए मांग की है कि दोषी पक्ष सार्वजनिक रूप से माफी मांगे और क्षतिग्रस्त मोबाइल का उचित मुआवजा दे। फिलहाल पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर जलापूर्ति योजना

आदित्यपुर जलापूर्ति पर जुडको-जिंदल का वादा फेल; बदहाली के बीच भ्रामक ऑडियो से मचा हड़कंप, जन कल्याण मोर्चा; वायरल भ्रामक ऑडियो को लेकर नगर निगम से स्पष्टीकरण की मांग, पूर्व उपाध्यक्ष ने बताया ‘आई वाश’,