आदित्यपुर: श्री चित्रांश महापरिवार कल्याण समिति, आदित्यपुर द्वारा स्वर्गीय विद्याशरण वर्मा जी की पुण्य स्मृति में एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन जमशेदपुर ब्लड सेंटर (धतकीडीह, बिष्टुपुर) में किया गया। इस मानवीय सेवा कार्य में ‘टीम पीएसएफ’ (प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन) और जमशेदपुर ब्लड सेंटर ने सहयोगी मित्र संस्था के रूप में अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता निभाई।
Adityapur:आदित्यपुर: स्वर्गीय संजय प्रसाद की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 91 यूनिट रक्त संग्रहित

शिविर का मुख्य उद्देश्य रक्तदान के माध्यम से स्व. वर्मा जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करना था। शिविर के दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए श्री चित्रांश महापरिवार कल्याण समिति के संरक्षक रंजन प्रदीप ने बताया कि संस्था द्वारा सामाजिक सरोकारों के तहत प्रतिवर्ष दो बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है।
उन्होंने समाज में रक्त की कमी से उत्पन्न होने वाली समस्याओं पर चिंता व्यक्त करते हुए एक बड़ी घोषणा की। रंजन प्रदीप ने कहा कि समिति अब इस दिशा में और अधिक सक्रिय भूमिका निभाते हुए हर तीन महीने पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित करने पर गंभीरता से विचार कर रही है, ताकि जरूरतमंद मरीजों को ससमय रक्त उपलब्ध कराया जा सके।
इस पुनीत कार्य को सफल बनाने में समिति के संरक्षक रंजन प्रदीप ,अध्यक्ष भैया सूरज भूषण प्रसाद , महासचिव मधुकर श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष ज्ञान रंजन श्रीवास्तव , उपाध्यक्ष गुंजन नंदन सहाय , सचिव मनोज सिंह पप्पू ,अमरेंद्र समेत सभी सक्रिय सदस्यों का विशेष योगदान रहा।








