Adityapur: नई उद्योग नीति-2026: 3 अगस्त तक सुझाव भेजेगा इसरो, अध्यक्ष रूपेश कतरियार बोले— “लैंड बैंक बनाकर विकसित हों नए औद्योगिक क्षेत्र” आदित्यपुर में इसरो की कार्यकारिणी बैठक संपन्न

Adityapur (आदित्यपुर) :  इंडस्ट्रियल स्टेबिलिटी एंड रिफॉर्म्स आर्गेनाइजेशन (इसरो) की मासिक कार्यकारिणी बैठक आयोजित हुई। भगवान गणेश व बाबा विश्वकर्मा की पूजा और राष्ट्रगान के साथ शुरू हुई इस बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष रूपेश कतरियार ने की तथा संचालन महासचिव संदीप कुमार चौधरी (मिश्रा) ने किया।

उद्योग

Adityapur News: बिल्डिंग प्लान अप्रूवल के बिना नहीं चलेंगे आदित्यपुर के उद्योग, जियाडा की बैठक में फैसला,राजस्व बढ़ाने पर भी रहेगा जोर

ईज ऑफ डूइंग’ के साथ ‘स्पीड ऑफ डूइंग बिजनेस’ पर दिया गया जोर

बैठक में झारखंड सरकार की आगामी ‘नई उद्योग नीति रेगुलेशन 2026’ के ड्राफ्ट पर विस्तृत चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि लघु उद्योगों के समुचित विकास हेतु 3 अगस्त की तय समय-सीमा तक उद्योग विभाग को अंतिम सुझाव पत्र भेजा जाएगा।

​इस दौरान अध्यक्ष रूपेश कतरियार ने प्रमुखता से अपनी बात रखते हुए कहा कि आदित्यपुर में नए उद्योगों के लिए जमीन की अत्यधिक कमी है। उन्होंने कहा, “सरकार को आसपास के ग्रामीण इलाकों में भूमि स्वामियों से बातचीत कर नया ‘लैंड बैंक’ बनाना चाहिए। टाटा मोटर्स और ऑटो एंसिलरी इकाइयों को नियर-बाय लोकेशन की आवश्यकता होती है। दिल्ली में आयोजित नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन से स्पष्ट है कि सरकार उद्योगों को लेकर गंभीर है। इसरो इस पहल का समर्थन करता है और चाहता है कि ‘ईज ऑफ डूइंग’ के साथ ‘स्पीड ऑफ डूइंग बिजनेस’ पर भी त्वरित कार्य हो।”

 

​बैठक में जेबीवीएनएल द्वारा अंडरग्राउंड केबलिंग, जियाडा द्वारा नाला व सड़क निर्माण के टेंडर, बिजली बिल हेतु ग्रीन ऑडिट तथा सिडबी द्वारा इसरो के इमपैनलमेंट पर चर्चा हुई। साथ ही दुर्घटनाओं के समय सामाजिक-राजनीतिक हस्तक्षेप पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रस्ताव पारित किया गया। नीरज मिश्रा ने ईएमसी क्षेत्र में जल संकट का मुद्दा उठाया।

 

​वर्तमान में 370 सदस्यों वाले इस संगठन ने दिसंबर तक 600 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। अंत में संस्थापक सदस्य सरोज कांत झा के पिता स्व. भैरव कांत झा को श्रद्धांजलि दी गई। धन्यवाद ज्ञापन राजेंद्र मोदी ने किया।

​ये रहे उपस्थिति:

बैठक में अध्यक्ष रूपेश कतरियार, महासचिव संदीप मिश्रा (चौधरी), संरक्षक शंभू जायसवाल, उपाध्यक्ष समीर सिंह, विकास गर्ग, अशोक सतपति, मनोज कुमार, सचिव सौरव चौधरी, विनय सिंह, राजीव शुक्ला, इंद्रजीत सोखी, कोषाध्यक्ष उत्तम चौधरी, कार्यकारिणी सदस्य नीरज कुमार मिश्रा, तरुण कुमार अदक, बृजेश सिंह, असीम कंडुलना, गौतम महापात्रा, शंभू दयाल मोदी, पंकज कुमार, राकेश कुमार, अरुण कुमार, अवनीत मूतरेजा, मुकेश शर्मा, राजेंद्र मोदी, ऋतुराज घोष, सौरव दास एवं राजेश बंसल उपस्थित थे।

http://Adityapur: सिंहभूम इंडस्ट्री एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठक संपन्न, अध्यक्ष संतोष सिंह के नेतृत्व में नई उद्योग नीति, बिजली दरों में वृद्धि और श्रमिक समस्याओं पर एसोसिएशन ने की सख्त रुख अपनाने की घोषणा

 

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *