Chaibasa: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में 4 गिरफ्तार, 10 घंटे में पुलिस ने की कार्रवाई

चाईबासा मुफस्सिल थाना क्षेत्र में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार चार आरोपी

Chaibasa (चाईबासा) । पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफस्सिल (पांड्रासाली ओपी) थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, घटना की जानकारी मिलने के करीब 10 घंटे के भीतर सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, 18 सितंबर 2026 को पीड़िता की मां के लिखित आवेदन के आधार पर मामला दर्ज किया गया। प्राथमिकी मुफस्सिल (पांड्रासाली ओपी) थाना कांड संख्या 124/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 70(2)/65(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 6 में दर्ज की गई है।

चाईबासा में युवती से दुष्कर्म मामले का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; वारदात में इस्तेमाल ऑल्टो कार जब्त

मुफस्सिल थाना क्षेत्र में वारदात, पुलिस के अनुसार चारों आरोपियों ने अपराध में संलिप्तता स्वीकार की

मामले की गंभीरता को देखते हुए पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष छापामारी टीम गठित की गई। पुलिस के मुताबिक तकनीकी सहायता और मानवीय सूचना के आधार पर टीम ने कार्रवाई करते हुए चारों प्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चम्पाये होनहागा (26 वर्ष), दामु उर्फ राजेश पाड़ेया (20 वर्ष), छोटा उर्फ उर्फ पाईकेराय (46 वर्ष) और डेमु उर्फ सिकन्दर पूर्ती (40 वर्ष) के रूप में बताई गई है। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी मुफस्सिल (पांड्रासाली ओपी) थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

प्रेस विज्ञप्ति में पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। मामले में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

http://चाईबासा में युवती को कार से ले जाने और दुष्कर्म का आरोप, NH-75 किनारे मिली महिला

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर में श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह एवं राधा अष्टमी पर भव्य रथयात्रा

Adityapur Radha Ashtami: “कर्म पर रखें भरोसा, हिसाब ईश्वर रखेगा”: पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, आदित्यपुर में श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह व राधा अष्टमी महोत्सव पर निकली भव्य रथयात्रा; विदेशी भक्तों संग झूमे श्रद्धालु, जुटे दिग्गज