Gamharia: राजनीतिक दलों के विरोध और आपत्तियों का हो रहा समाधान: के. रवि कुमार ​आर्का जैन यूनिवर्सिटी में बोले मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

Saraikela (सरायकेला) : झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) के. रवि कुमार ने स्पष्ट किया है कि मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) को लेकर राजनीतिक दलों द्वारा दर्ज कराई जा रही आपत्तियों, शिकायतों और विरोध का नियमानुसार समाधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से एक विधिक प्रक्रिया है, जिसमें राजनीतिक दलों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है।

​अर्का जैन यूनिवर्सिटी में नर्सिंग के नवागत छात्रों का ‘रू-ब-रू’ कार्यक्रम के साथ भव्य स्वागत

​मंगलवार को सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन और आर्का जैन यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित मतदाता साक्षरता कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे श्री कुमार ने मीडिया से बातचीत की। राजनीतिक दलों के विरोध से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि विधानसभा स्तर पर बीएलए-1 और प्रत्येक बूथ पर दलों के बीएलए-2 सक्रिय हैं। दलों के सुझावों को ध्यान में रखकर ही कार्य आगे बढ़ रहा है। हालांकि, उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में यह भी कहा कि विरोध की आड़ में किसी भी प्रकार की हिंसा या पथराव बर्दाश्त नहीं होगा; ऐसा कृत्य विधि-विरुद्ध है और दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

​दूरदराज व सुदूर जनजातीय इलाकों के मतदाताओं को लेकर उन्होंने भरोसा दिलाया कि आयोग की मशीनरी हर पात्र नागरिक के घर तक पहुंचेगी। मतदाता सूची में विसंगतियों (डिस्क्रेपेंसी) और नो-मैपिंग के मामलों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि आयोग द्वारा निर्धारित 12 मान्य दस्तावेजों में से कोई भी एक दस्तावेज देकर नाम दर्ज कराया जा सकता है। यदि किसी के पास दस्तावेज नहीं हैं, तो स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी सहयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि निर्धारित शेड्यूल के तहत 30 नवंबर तक अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा।<span;>कार्यक्रम में सरायकेला उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह, नगर निगम आयुक्त एजाज अनवर ,जिला निर्वाचन सहायक पदाधिकारी पारुल सिंह ,गम्हरिया अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार अलका जैन यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर अमित कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

http://विस क्षेत्रों में बीएलए की नियुक्ति करें राजनीतिक दल : निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *