पुलिस एवं नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, जवान के घायल होने की सूचना, घायल जवान को रांची भेजने की हो रही तैयारी

Chaibasa :- पश्चिम सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र टोंटो के बीहड़ जंगल में पुलिस एवं भाकपा माओवादी संगठन के नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई है।

चाईबासा में सुरक्षा बलों और नक्सली के बीच मुठभेड़ हुई है।इसमें दो जवान घायल हुए है। दोनों घायल जवान कोबरा का है।घायल जवान को बेहतर इलाज के लिए राँची लाया जा रहा है। पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 2 जवान घायल हो गए हैं यह मुठभेड़ की घटना जिले के नक्सल प्रभावित टोंटो और गोइलकेरा थाना क्षेत्र के बॉर्डर पर हुई है. जहां गुरुवार को सर्च अभियान के दौरान पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में जहान दो जवान घायल हुए हैं. वहीं कई नक्सलियों को भी गोली लगने की सूचना है. दोनों ओर से मुठभेड़ जारी है. मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया है और पुलिस के वरीय अधिकारी भी मौके पर पहुंच कर कैंप कर रहे हैं. घटना में घायल दोनों जवानों को हेलीकॉप्टर से बेहतर इलाज के लिए रांची भेजा गया है

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *