आदित्यपुर: एस टाइप कॉलोनी के घर में चोर रंगे हाथों पकड़ाया, सीसीटीवी में तस्वीरें कैद

Adityapur: आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एस टाइप कॉलोनी में आए दिन चोरी की घटनाएं सामने आ रही है. इसी कड़ी में एस टाइप के एक घर में दिनदहाड़े चोरी करने घुसे चोर को लोगों ने रंगे हाथों धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया.
चोरी की नियत से दिनदहाड़े घर में घुसे इस चोर को घर वालों ने सबसे पहले सीसीटीवी कैमरे में हरकत करते देखा. जिसके बाद फौरन सभी घरवाले दौड़ कर बाहर निकले और चोरी की जुगत में लगे इस युवक को रंगे हाथों धर दबोचा. बाद में आदित्यपुर पुलिस को मामले की जानकारी दी गई. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया. गौरतलब है कि एस टाइप कॉलोनी में इससे पूर्व भी एक युवती द्वारा चोरी और चोरी प्रयास किए जाने संबंधित कई मामले सामने आए हैं.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *