Adityapur News: ईचा गालूडीह कॉम्लेक्स मुख्य अभियंता के खिलाफ कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, धरना के साथ आंदोलन की रणनीति तैयार

Adityapur : आदित्यपुर स्थित ईचा गालूडीह कॉम्लेक्स के मुख्य अभियंता की कार्यशैली से नाराज अराजपत्रित कर्मचारी संघ के कर्मचारियों ने मुख्य अभियंता के विरुद्ध मोर्चा खोलते हुए सोमवार को कार्यालय परिसर में भीषण गर्मी में धरना दिया.

इसे भी पढ़ें :- Seraikela Non-Gazetted Meeting: झारखंड राज्य अराजपत्रित महासंघ के पत्राचार कार्य विभाग प्रमंडलीय कार्यकारिणी गठन , सुबोध शरण बने अध्यक्ष

पूर्व निर्धारित धरना कार्यक्रम में मुख्य अभियंता विरोध को देखते हुए कार्यालय से नदारद रहे. धरना का नेतृत्व कर रहे कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विमल सिंह, संगठन सचिव प्रणव शंकर और जिलाध्यक्ष अंजनी कुमार सिन्हा ने बताया कि ईचा गालूडीह कॉम्प्लेक्स के मुख्य अभियंता नियम कानून को ताक पर रखकर वरीयता सूची में पत्राचार लिपिक और भंडारपाल को एक साथ कर के गलत किये है.

कर्मचारियों की मांग है कि नील चित्रक से अनुरेखक एवं अनुरेखक से प्रारूपकार कोटि 2 में देय तिथि से प्रोन्नति दें, सभी वर्गों के लिपिकों की लंबित प्रोन्नति शीघ्र दिया जाय इधर मांगों की पूर्ति नहीं होने पर जोरदार आंदोलन की रूपरेखा भी तैयार हो रही है।
धरना में मौजूद सभी कर्मचारी मुख्य अभियंता मुर्दाबाद और हाय हाय के जोरदार नारेबाजी करते दिखे.

http://Saraikela Smuggler Arrested : चौका पुलिस ने दो अफीम तस्करों को किया गिरफ्तार, पैकेट बनाकर ट्रक ड्राइवरों को करते थे सप्लाई

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *