कोल्हान प्रमंडल के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्षों पर पार्टी को आगे बढ़ाने पर जताया भरोसा
Adityapur:प्रदेश राजद के महासचिव बीरेन्द्र सिंह यादव ने हुसैनाबाद के विधायक संजय कुमार सिंह यादव को पुनः राष्ट्रीय जनता दल, झारखंड प्रदेश का अध्यक्ष निर्वाचित होने पर प्रसन्नता जताते हुए कोल्हान प्रमंडल की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है.साथ हीं विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पार्टी संगठन और भी अधिक सशक्त होगा और प्रदेश में सामाजिक न्याय की विचारधारा को नई ऊर्जा मिलेगी.

आदित्यपुर टोल ब्रिज के पास स्थित कोल्हान प्रमंडल राजद कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में पूर्व मंत्री मंगनी लाल मंडल को बिहार प्रदेश राजद का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर भी प्रसन्नता व्यक्त किया गया एवं आशा जताया गया कि आगामी 2025 बिहार विधानसभा चुनाव में राजद शानदार प्रदर्शन करेगा और तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में बिहार में एक बार फिर महागठबंधन की सरकार बनेगी.

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की जानकारी साझा की
राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जर्नादन कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोल्हान प्रमंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की जानकारी भी साझा की गई जहाँ बताया गया कि बैजू कुमार सरायकेला-खरसावाँ, शंभू चौधरी पूर्वी सिंहभूम जिला तथा रमेश राय जमशेदपुर महानगर के राजद अध्यक्ष बनाए गए हैं.इस मौक़े पर आयोजित प्रेस वार्ता मे प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीराम यादव, महासचिव कमलदेव सिंह, प्रदेश सचिव योगेन्द्र कुमार व राजेश कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, डी एन सिंह एवं रविन्द्र प्रसाद भी उपस्थित थे.
राजद- लालू विचारधारा को मोदी से जोड़े जाने पर आपत्ती
प्रेस वार्ता में राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जर्नादन कुमार ने लालू विचार केंद्र द्वारा आयोजित लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन के उपलक्ष पर आयोजित कार्यक्रम से संबंधित वायरल वीडियो पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वीडियो में राजद- लाल विचारधारा को मोदी से जोड़ा गया है जो गलत है, इसकी घोर निंदा की गई.