Adityapur: गुजरात के सूरत में मजदूर की संदिग्ध मौत, कंपनी गेट पर शव रख मुआवजे और नौकरी की मांग पर अड़े ग्रामीण, पुलिस बल तैनात

सूरत संदिग्ध मौत

आदित्यपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा निवासी 32 वर्षीय साजू केशरी की गुजरात के सूरत में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद स्थानीय लोगो मे तनाव का माहौल है। गुरुवार को सरायकेला जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र स्थित ‘बोल बम पेट्रोलियम प्रोडक्ट’ कंपनी के मुख्य द्वार पर परिजनों और ग्रामीणों ने शव को एंबुलेंस में रखकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।

नीलांचल कंपनी डकैती कांड का फरार आरोपी अमर प्रमाणिक गिरफ्तार

सूरत संदिग्ध मौत

​क्वार्टर में फंदे से लटका मिला था शव

जानकारी के अनुसार, साजू केशरी सूरत के तापी स्थित जेके पेट्रोलियम कंपनी में कार्यरत था। बीते 22 जून की रात करीब 8 बजे वह कंपनी के क्वार्टर में संदिग्ध हालात में फांसी के फंदे से झूलता हुआ पाया गया था। गुरुवार को जब मृतक का शव वापस लाया गया, तो आक्रोशित परिजनों ने सीधे बोल बम पेट्रोलियम कंपनी के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों का दावा है कि साजू को इसी कंपनी के माध्यम से रोजगार के लिए सूरत भेजा गया था।

सूरत संदिग्ध मौत

​मुआवजे और रोजगार की मांग पर अड़ा परिवार

मृतक के आश्रितों ने कंपनी प्रबंधन से उचित मुआवजे और परिवार के एक सदस्य को स्थायी नौकरी देने की मांग की है। परिजनों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक शव के साथ धरना जारी रहेगा।

​दूसरी ओर, इस गंभीर मामले पर बोल बम पेट्रोलियम के प्रबंधन ने पूरी तरह चुप्पी साध रखी है और किसी भी तरह की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। फिलहाल, बड़ी संख्या में ग्रामीणों के समर्थन के बीच पुलिस बल मौके पर तैनात है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *