चाईबासा : डीएवी में बैसाखी व डॉ अंबेडकर की जयंती संपन्न

Chaibasa :- सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल में बैसाखी व संविधान निर्माता डॉक्टर अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया.

इसे भी पढ़ें :- चाईबासा : डीएवी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस हुआ संपन्न

इस अवसर पर प्राचार्या रेखा कुमारी ने डॉ अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की. इस अवसर पर शिक्षक विवेकानंद मिश्रा ने बैसाखी पर अपने विचार व्यक्त किए. शिक्षक अमित चौबे ने बी आर अंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाला.

इसे भी पढ़ें : http://डीएवी में याद किए गए कलम के सिपाही मुंशी प्रेमचंद, हर्षोल्लास से मनाई गई जयंती

उन्होंने कहा कि अंबेडकर संपूर्ण समाज का कल्याण चाहते थे. छात्रा दीक्षा पसारी ने भी डॉ अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला. संगीत शिक्षक ओ सी दास के नेतृत्व में बैसाखी पर आधारित सामूहिक गान प्रस्तुत किया गया. मंच संचालन शिक्षक अशोक महतो ने किया.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

: गौ माता को 'राष्ट्रमाता' घोषित करने की मांग

Adityapur: गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग: सरायकेला में 4 लाख से अधिक लोगों ने किया हस्ताक्षर अभियान का समर्थन, 27 जुलाई को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन