Saraikela Cm Visit: मुख्यमंत्री चंपई सोरेन लोकसभा चुनाव को लेकर बूथ कमिटी बैठक में हुए शामिल सभी 14 सीटों पर जीत का किया दावा

सरायकेला: झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन चार दिवसीय दौरे पर शनिवार को अपने विधानसभा सरायकेला पहुंचे ,जहां मुख्यमंत्री चंपई सोरेन सबसे पहले गम्हरिया के पिंडराबेड़ा में ग्रामीण से मिले, इसके बाद में एक होटल गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत झामुमो कार्यकर्ताओं के बूथ कमेटी बैठक में हिस्सा लिया।
ये भी पढ़ें: Saraikela CM gift of plans: मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने सरायकेला वासियों को दी 334 करोड़ की योजनाओं की सौगात, कहा आदिवासी महिलाएं हड़िया बेचना छोड़ें सरकार स्वरोजगार के लिए देगी 50 हज़ार
शनिवार को सरायकेला जिला अंतर्गत गम्हरिया प्रखंड के सभी बूथ कमेटी के बैठक आयोजित की गई है, गम्हरिया के एक निजी होटल में बूथ स्तरीय बैठक के दौरान मुख्यमंत्री चंपई सोरेन झामुमो कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, गम्हरिया प्रखंड में तीन अलग-अलग स्थान पर आयोजित बैठक में हिस्सा लेने के बाद मुख्यमंत्री रविवार को सरायकेला मुख्यालय में बूथ स्तरीय संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, वहीं 16 अप्रैल को जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा व भ्रमण करेंगे, मुख्यमंत्री आगमन और कार्यक्रम को लेकर सरायकेला जिला पुलिस प्रशासन द्वारा चाक चौबंद व्यवस्था की गई है।
सभी 14 सीटों पर महागठबंधन की जीत तय
बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स दिए गए हैं, इन्होंने कहा कि झारखंड के सभी 14 लोकसभा सीटों पर महागठबंधन की जीत तय है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

: गौ माता को 'राष्ट्रमाता' घोषित करने की मांग

Adityapur: गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग: सरायकेला में 4 लाख से अधिक लोगों ने किया हस्ताक्षर अभियान का समर्थन, 27 जुलाई को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन