Chaibasa (चाईबासा) : कोबरा 209 और जिला पुलिस बल द्वारा संयुक्त अभियान दल बनाकर नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान के दौरान आज छोटानागरा थानान्तर्गत जंगली पहाड़ी के क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा पूर्व से लगाये गये लगभग-02 आईईडी (I.E.D) एवं अन्य दैनिक सामग्री लगभग 05 नक्सल बंकर (Bunkers) से बरामद किया गया. बरामद I.E.D को सुरक्षा के दृष्टिकोण से यथा स्थान बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है. उक्त नक्सल बंकर को सुरक्षा बलों के द्वारा ध्वस्त किया गया.

पुलिस जवानों ने नक्सलियों के कैंप को किया ध्वस्त, आईडी डेटोनेटर अन्य सामग्री बरामद
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जानकारी देते हुए बताया गया कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन भा०क०पा० (माओ०) के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा एवं अन्य नक्सली अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है. जिसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा, सीआरपीएफ एवं झारखण्ड जगुआर की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है.
पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा को 07.07.2025 को गुप्त आसूचना प्राप्त हुई कि प्रतिबंधित भा०क०पा० (माओवादी) नक्सली संगठन के उग्रवादियो के द्वारा छोटानागरा थानान्तर्गत जंगली पहाडी क्षेत्र में गोला बारूद छुपाकर सुरक्षा बलो के विरूद्ध उनका अभियान रोकने और लक्षित कर हानि पहुँचाने के उद्देश्य से रखा गया है. जिसके आलोक में झारखण्ड पुलिस (चाईबासा पुलिस) एवं कोबरा 209 BN. के साथ एक संयुक्त अभियान दल का गठन करते हुए 08 जुलाई 2025 को छोटानागरा थानान्तर्गत जंगली पहाड़ी क्षेत्र में सर्च अभियान प्रारम्भ किया गया.

जवानों ने किया नक्सल बंकर ध्वस्त
संयुक्त अभियान दल के द्वारा अग्रतर सर्च अभियान के दौरान आज छोटानागरा थानान्तर्गत जंगली पहाड़ी के क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा पूर्व से लगाये गये लगभग-02 I.E.D एवं अन्य दैनिक सामग्री लगभग 05 नक्सल बंकर (Bunkers) से बरामद किया गया. बरामद I.E.D को सुरक्षा के दृष्टिकोण से यथा स्थान बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है. उक्त नक्सल बंकर को सुरक्षा बलों के द्वारा ध्वस्त किया गया. साथ ही उक्त नक्सली बंकर से गोला बारूद एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद किया गया. इस संबध में अग्रतर कारवाई की जा रही हैं.
बरामदगी
1. इलेक्ट्रिक डेटोनेटर-
2. वॉकी-टॉकी सेट
3. सेफ्टी फ्यूज
4. एरो बम असेंबली
5. इलेक्ट्रिक वायर
6. सिरिंज मैकेनिज्म
7. काला/हरी यूनिफॉर्म
8. ऐम्यनिशन पाउच
9. अन्य दैनिक उपयोग की सामान