Gua News: सेल प्रबंधन और झारखंड मज़दूर यूनियन के बीच वार्ता, मजदूरों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन

गुवा सेल प्रबंधन

Chaibasa (चाईबासा) : गुवा सेल प्रबंधन और झारखंड मज़दूर यूनियन के प्रतिनिधियों के बीच मजदूरों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर अहम बैठक हुई। यूनियन ने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों, न्यूनतम मजदूरी, गेस्ट हाउस की सुविधाओं और रिट्रेंचमेंट भुगतान समेत कई मामलों को प्रमुखता से उठाया। इस पर सेल प्रबंधन ने अधिकांश समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।

यूनियन के महामंत्री हेमराज सोनार के नेतृत्व में हुए प्रतिनिधिमंडल में प्रकाश राउत, कपिलेश्वर डोंगो, सोमा कुमार महतो, राजकुमार बोसा, धिरू साहू सहित अन्य सदस्य शामिल थे। बैठक के दौरान यूनियन ने आउटसोर्सिंग के तहत संचालित छोटी गाड़ियों के टेंडर से जुड़ी समस्याओं को उठाते हुए बताया कि यह मामला लंबे समय से लंबित है और फिलहाल नोटशीट के माध्यम से कार्य कराया जा रहा है। प्रबंधन ने इस दिशा में जल्द निर्णय लेने का आश्वासन दिया।

गुवा सेल खदान में ठेका मजदूरों को काम से रोकने पर भड़के रामा पांडे, आर-पार की लड़ाई की चेतावनी

 गुवा सेल प्रबंधन

बैठक में राउरकेला इलाज के लिए जाने वाले मजदूरों के ठहरने हेतु उपलब्ध गेस्ट हाउस की जर्जर स्थिति का भी मुद्दा उठाया गया। इस पर सेल प्रबंधन ने गेस्ट हाउस की मरम्मत और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। साथ ही कोलकाता स्थित रूबी हॉस्पिटल के गेस्ट हाउस में सप्लाई मजदूरों के ठहरने की व्यवस्था किए जाने की जानकारी भी दी गई।

यूनियन ने कई मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी से कम भुगतान किए जाने और ठेकेदारों द्वारा रिट्रेंचमेंट (फाइनल सेटलमेंट) की राशि समय पर नहीं देने की शिकायत भी प्रबंधन के समक्ष रखी। इस पर प्रबंधन ने संबंधित ठेकेदारों के साथ बैठक कर मामले की समीक्षा करने और आवश्यकता पड़ने पर कार्रवाई करने की बात कही।

इसके अलावा रांजाबुरु स्थित मां सरला कंस्ट्रक्शन के अधीन संचालित सेल माइंस में कार्यरत मजदूरों के लिए कैंटीन शुरू करने की मांग भी उठाई गई। यूनियन का कहना था कि भोजन की समुचित व्यवस्था नहीं होने से श्रमिकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

बैठक के अंत में झारखंड मज़दूर यूनियन ने कहा कि वह मजदूरों के अधिकारों और सुविधाओं के लिए लगातार आवाज उठाती रहेगी, जबकि सेल प्रबंधन ने सभी मुद्दों पर सकारात्मक पहल और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

http://गुवा सेल खदान में ठेका मजदूरों को काम से रोकने पर भड़के रामा पांडे, आर-पार की लड़ाई की चेतावनी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *