Jamshedpur Breaking:पिकनिक मनाने जा रहे कार सवार 6 युवको की दुर्घटना में मौत, सभी आदित्यपुर के

जमशेदपुर : एक तरफ लोग नए साल के जश्न की तैयारी में डूबे हुए है वहीं दूसरी तरफ नए साल की शुरुआत जमशेदपुर के लिए दर्दनाक रहा. जहां सोमवार अहले सुबह भीषण सड़क हादसे में सरायकेला के आदित्यपुर बाबा कुटी के छः युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है.

इसे भी पढ़े :-

BREAKING: सरायकेला बड़ा हादसा: मुड़िया में 10 चक्का ट्रक की चपेट में आकर दो की मौके पर मौत, तीन गंभीर रूप से घायल , एमजीएम रेफर

 

घटना बिष्टुपुर थाना अंतर्गत साइ मंदिर गोल चक्कर के समीप की है. जहां एक इंडिगो कार पर सवार आठ युवक मरीन ड्राइव की ओर जा रहे थे इसी दौरान अनियंत्रित चालक ने वाहन को पोल में टक्कर मार दी, जिससे गाड़ी में सवार आठों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.

हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के चिथड़े उड़ गए. उनमें से पांच की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक की एमजीएम में ईलाज के दौरान मौत हुई. दो युवकों में हर्ष कुमार झा और रवि झा शामिल है, जिन्हें टीएमच और स्टील सिटी रेफर किया गया है. मृतकों में छोटू यादव, सूरज, मोनू सहित अन्य शामिल हैं. घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई. वहीं सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. बताया जाता है कि सभी युवक पिकनिक जा रहे थे.

http://BREAKING: सरायकेला बड़ा हादसा: मुड़िया में 10 चक्का ट्रक की चपेट में आकर दो की मौके पर मौत, तीन गंभीर रूप से घायल , एमजीएम रेफर

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर में जियाडा का 'यू-टर्न

Adityapur: जियाडा का ‘यू-टर्न’: 24 घंटे का अल्टीमेटम देने के डेढ़ महीने बाद भी पम्मी धर्मकांटा पर मेहरबान प्रशासन, चालक की मौत के बाद नापी में पकड़ा था 2000 वर्ग फुट अवैध कब्जा; अब उपनिदेशक बोले—’जांच में अतिक्रमण नहीं मिला’