Jamshedpur News: जुगसलाई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देसी कट्टा और कारतूस के साथ अपराधी गिरफ्तार

Jamshedpur (जमशेदपुर) : पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। जुगसलाई थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से एक देसी कट्टा, जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन और एक स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की गई है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी के आपराधिक नेटवर्क और हथियारों की आपूर्ति से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

जमशेदपुर में ADG ने की कोल्हान रेंज की अपराध एवं विधि-व्यवस्था की समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम को 4 जून को सूचना मिली थी कि जुगसलाई थाना क्षेत्र में कुछ अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।

आज़ाद नगर से दबोचा गया आरोपी

गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आजाद नगर स्थित एएल-यासिन अपार्टमेंट में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने सैयद अदनान मिर्जा (27 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर उसकी स्विफ्ट डिजायर कार की सीट के पीछे छिपाकर रखा गया एक देसी कट्टा और 7.65 एमएम का एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन और सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार भी जब्त कर ली है।

पहले से दर्ज है आपराधिक मामला

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी गोलमुरी थाना में आपराधिक मामला दर्ज है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी किन लोगों के संपर्क में था और हथियार कहां से लाया गया था।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान

  • नाम: सैयद अदनान मिर्जा
  • उम्र: लगभग 27 वर्ष
  • पिता का नाम: कमाल मुस्तफा मिर्जा
  • पता: एएल-यासिन अपार्टमेंट, ओल्ड पुरुलिया रोड, आजाद नगर, जमशेदपुर

बरामद सामान

  • एक देसी कट्टा (पिस्टल)
  • एक 7.65 एमएम का जिंदा कारतूस
  • एक मोबाइल फोन
  • एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार

छापेमारी दल में शामिल अधिकारी

इस कार्रवाई में पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) श्री सुमित कुमार, जुगसलाई थाना प्रभारी गुलाम रव्वानी खान समेत कई पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है तथा आरोपी के अन्य सहयोगियों और अवैध हथियार तस्करी से जुड़े नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है।

http://Golmuri Firing Case : गोलमुरी गोलीकांड मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन अपराधी गिरफ्तार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर में जियाडा का 'यू-टर्न

Adityapur: जियाडा का ‘यू-टर्न’: 24 घंटे का अल्टीमेटम देने के डेढ़ महीने बाद भी पम्मी धर्मकांटा पर मेहरबान प्रशासन, चालक की मौत के बाद नापी में पकड़ा था 2000 वर्ग फुट अवैध कब्जा; अब उपनिदेशक बोले—’जांच में अतिक्रमण नहीं मिला’