Saraikela (सरायकेला) : सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत खरसावां थाना क्षेत्र में हुए चर्चित बाया सरदार हत्याकांड की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। मंगलवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ समीर सवैया ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि बाया सरदार की हत्या किसी बाहरी ने नहीं, बल्कि उसकी अपनी पत्नी सुनीता सरदार ने अपने परिजनों के साथ मिलकर कराई थी।

सरायकेला: ईचागढ़ हत्याकांड का खुलासा, लूट के लिए युवक की हत्या कर नदी में फेंका था शव; तीन गिरफ्तार
ऐसे दिया घटना को अंजाम
एसडीपीओ के अनुसार, पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय सूचनाओं के आधार पर जाल बिछाया, जिसमें मृतक की पत्नी सुनीता, साला सोमा मुंडा (उर्फ लुबू मुंडा), बीर सिंह मुंडा और बिरा मुंडा को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में यह बात सामने आई कि आपसी रंजिश और विवाद के कारण पत्नी ने अपने भाई के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई थी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया खून से सना फरसा, वारदात में प्रयुक्त स्कूटी (JH01GF1233) और चार मोबाइल फोन जब्त किए हैं।
मुख्य आरोपी का रहा है आतंकी इतिहास
जांच में यह भी पता चला कि आरोपी सोमा मुंडा का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। वह साल 2019 में कुचाई थाना अंतर्गत आर्म्स एक्ट और यूएपीए (UAPA) जैसे गंभीर नक्सली मामलों में जेल जा चुका है। इस सफल छापामारी दल में थाना प्रभारी गौरव कुमार और तकनीकी शाखा की अहम भूमिका रही। पुलिस प्रशासन ने टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।
http://होमगार्ड महिला हत्याकांड का खुलासा, पति समेत तीन आरोपी गिरफ्तार








