टाटा स्टील ने 25वें खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह में छह पुरस्कार जीते

 

 

सारूआबिल क्रोमाइट खदान को मिला

प्रथम पुरस्कार

 

सुकिंदा और कामार्डा क्रोमाइट माइंस ने दो श्रेणियों में पहला पुरस्कार जीता

 

भुवनेश्वर/जमशेदपुर, 26 फरवरी, 2024: टाटा स्टील की क्रोमाइट माइंस ने भुवनेश्वर में भारतीय खान ब्यूरो, भुवनेश्वर क्षेत्र के तत्वावधान में आयोजित 25वें खान पर्यावरण और खनिज संरक्षण सप्ताह 2023-24 समारोह में छह प्रतिष्ठित पुरस्कार जीते हैं।

इसे भी पढ़े:-

टाटा स्टील की ओर से जमशेदपुर में हॉर्स शो का हुआ आयोजन, बेस्ट राइडर्स हुए सम्मानित 

ओडिशा के जाजपुर जिले के सुकिंदा क्षेत्र में कंपनी के फेरो अलॉयज एंड मिनरल्स डिवीजन (एफएएमडी) के तहत संचालित, सरुआबिल क्रोमाइट माइन, सुकिंदा क्रोमाइट माइन और कामार्डा क्रोमाइट माइन ने राज्य की राजधानी में समारोह के अंतिम दिन विभिन्न श्रेणियों में प्रतिष्ठित पुरस्कार जीते।  

 

सिस्टेमेटिक एंड साइंटिफिक डेवलपमेंट में प्रथम पुरस्कार, सस्टेनेबल डेवलपमेंट में प्रथम पुरस्कार, अपनी श्रेणी में समग्र प्रदर्शन में प्रथम पुरस्कार और वनीकरण में तृतीय पुरस्कार से सम्मानित, स्टील कंपनी की सरूआबिल क्रोमाइट माइन ने इस कार्यक्रम में शानदार प्रदर्शन किया, जबकि सुकिंदा क्रोमाइट माइन और कामार्डा क्रोमाइट माइन ने क्रमशः अपशिष्ट डंप प्रबंधन और पुनर्ग्रहण और पुनर्वास श्रेणियों में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया।

पुरस्कारों पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए, टाटा स्टील के एग्जीक्यूटिव इंचार्ज (एफएएमडी) पंकज सतीजा ने कहा, “हमें इस उपलब्धि पर बेहद गर्व है और मुझे यकीन है, यह टीम को सस्टेनेबल खनन अभ्यासों और पर्यावरण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को जारी रखने के लिए प्रेरित करेगा।” मैं जिम्मेदार खनन सुनिश्चित करने में नवाचार और समर्पण को आगे बढ़ाने में हमारे प्रयासों को मान्यता देने के लिए जूरी के सदस्यों को धन्यवाद देता हूं।

 

पुरस्कार समारोह में शंभू नाथ झा, हेड (माइनिंग), सुकिंदा क्रोमाइट माइन, नवीन श्रीवास्तव, हेड (माइनिंग), सरुआबिल और कामार्डा क्रोमाइट माइंस, निहार रंजन मित्रा, सीनियर एरिया मैनेजर, सुकिंदा क्रोमाइट माइन, राजेश एक्का, सीनियर एरिया मैनेजर, सरुआबिल और कामार्डा क्रोमाइट माइंस, विराज ए वर्लेकर, सीनियर एरिया मैनेजर, सुकिंदा क्रोमाइट माइन, अरिंदम पाणि, सीनियर मैनेजर, कामार्डा क्रोमाइट माइनिंग, विश्वरंजन ढल, असिस्टेंट मैनेजर, सुकिंदा क्रोमाइट माइन के साथ-साथ तीन क्रोमाइट माइंस के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

http://टाटा स्टील की ओर से जमशेदपुर में हॉर्स शो का हुआ आयोजन, बेस्ट राइडर्स हुए सम्मानित

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत