पश्चिमी सिंहभूम: अवैध संबंध के शक में पत्नी की कर दी हत्या, पति गिरफ्तार

टेबो पत्नी हत्या

Chaibasa (चाईबासा) : पश्चिमी सिंहभूम जिले के टेबो थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

Saraikela Murder Case: सरायकेला: अवैध संबंध में पति की हत्या का मामला; फरार आरोपी गिरफ्तार, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी हत्या की साजिश
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 1 मई 2026 को टेबो थाना को सूचना मिली कि चाकोमेटोंग बुरुटोला गांव में बिरसा कांड उर्फ जोटो ने अपनी पत्नी अंजला बेसरा (उम्र करीब 25 वर्ष) की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी को अपनी पत्नी के अवैध संबंध होने का शक था, जिसके चलते उसने लकड़ी के डंडे से मारकर उसकी जान ले ली।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की मां के बयान के आधार पर टेबो थाना कांड संख्या 06/2026, दिनांक 01/05/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 103(1) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने आरोपी बिरसा कांड उर्फ जोटो (उम्र लगभग 30 वर्ष, पिता – हेम्बरम कांड उर्फ दामोकराय कांड, निवासी – चाकोमेटोंग बुरुटोला, थाना टेबो) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। साथ ही, घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा भी बरामद कर लिया गया है।

इस मामले में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चक्रधरपुर के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया, जिसने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है।

http://चाईबासा में चाकू मारकर हत्या मामले का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *