‘ओनली वन अर्थ’ विषय पर मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस 2022, जंगल गांवों में लगाए गए एनाइडर्स

Gua:- वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अंतर्गत सारंडा वन प्रमंडल, चाईबासा व टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट लिमिटेड के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। सारंडा वन प्रमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में वृक्षारोपण व अलग अलग स्थानों पर पौधे बाटे गए। पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस अवसर पर सामाजिक दूरी का खास ख्याल रखा गया। विश्व पर्यावरण दिवस 2022 की शुरूआत कुमडी गांव में एनाइडर्स स्टार्ट करके की गई। अब कुमडी गांव में हाथी आने पर हूटर बज जाएगा। ग्रामीण व हाथी दोनों सावधान हो जायेंगे। उसके बाद कुमडी के ग्रामीणों के बीच पौधे का वितरण किया गया।

कुमडी के सेंगिया एंग्रिया ने वन विभाग से अनुरोध किया कि कुमडी सेडल मार्ग पर नाका लगाया जाए। विश्व पर्यावरण दिवस की कार्यक्रम वन विश्रामागार, बराईबुरू प्रांगण में मनाई गई। विश्व पर्यावरण दिवस के केवल एक पृथ्वी विषय पर पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता का अयोजन किया गया है। विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने कक्षा 1 से 7 एवं कक्षा 8 व उच्च वर्ग दो भाग में इस प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमें कक्षा 1 से 7 में प्रथम स्थान सक्षम बिरुआ ने प्राप्त किया। वहीं प्रतीक कुमार सिंह द्वितीय स्थान पर रहे। तृतीय स्थान पर तनुश्री रावत रही। कक्षा 8 व उच्च वर्ग में प्रथम स्थान पायल कुमारी ने प्राप्त किया। वहीं लोपा मुद्रा नायक द्वितीय स्थान पर रहे । तृतीय स्थान पर श्रुति मिश्रा रही। सभी विद्यार्थी केन्द्रीय विद्यालय, मेघाहातुबुरु के है।

इस अवसर पर वन प्रमंडल पदाधिकारी चंद्रमौली प्रसाद सिन्हा ने बताया कि हम सभी की सामूहिक और व्यक्तिगत ज़िम्मेदारी है की हम जिस पृथ्वी पर रहते हैं। उसे बनाए रखने और उसकी रक्षा करने का दायित्व हम सभी का है। आप अतीत को नहीं बदल सकते हैं लेकिन पर्यावरण को संरक्षित करते हुए आप भविष्य को बदल सकते हैं। विश्व पर्यावरण दिवस 2022 को ‘ओनली वन अर्थ’ विषय के साथ मनाया जा रहा है, इस दिन का उत्सव हमें पर्यावरण को संरक्षित करने और व्यक्तियों, उद्यमों और समुदायों द्वारा एक प्रबुद्ध राय और जिम्मेदार व्यवहार के आधार को व्यापक बनाने का अवसर प्रदान करता है। हमारी पृथ्वी को संतुलित रखने के लिए पौधारोपण सबसे बेहतर उपाय हैं उन्होंने आम लोगों से अपील की गई कम से कम प्रत्येक व्यक्ति को 1 महीने में 5 पौधे अवश्य लगाएं। इसके बाद वाइल्डलाइफ मैनेजमेंट प्लान के तहत बनाए गए कैनोपी ब्रिज का उद्घाटन किया गया। इसका उपयोग आमतौर पर बंदरों, गिलहरियों और अन्य वृक्षावासी प्रजातियों के लिए किया जाता है।

इस अवसर पर संलग्न पदाधिकारी प्रजेश कांता जेना, ससंगदा वन क्षेत्र पदाधिकारी राजेश्वर प्रसाद, गुआ वन क्षेत्र पदाधिकारी ए के त्रिपाठी , सारंडा वन प्रमंडल के उप परिसर पदाधिकारी व सभी कर्मचारी एवं टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट्स लिमिटेड के देवाशीष मुखर्जी, देवाशीष दास, रमेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *