सरायकेला: विश्व हिंदू परिषद (विहिप) द्वारा शुक्रवार को गम्हरिया बस्ती के गोराई पाड़ा स्थित बासंती मंदिर प्रांगण में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से एक विशेष पौधारोपण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के दौरान कुल 101 फलदार व छायादार पौधे लगाए गए।

इस कार्यक्रम का नेतृत्व विहिप के सरायकेला-खरसावां जिलाध्यक्ष डॉ. जे.एन. दास ने किया। समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. दास ने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने को समाज की सामूहिक जिम्मेदारी बताया और नागरिकों से अधिकाधिक पौधे लगाने की अपील की।
अपने संबोधन के दौरान डॉ. जे.एन. दास ने झारखंड सरकार से राज्य के मदरसों की जांच कराने और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की मांग भी उठाई।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने रोपे गए पौधों की नियमित देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का रूप देने का सामूहिक संकल्प लिया।
इस अवसर पर विहिप गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष सिंटू गोराई, बजरंग दल आदित्यपुर नगर संयोजक शानू सिंह, उपाध्यक्ष धनंजय स्वर्णकार, सुमित सिंह, अमित सिंह, देवस चौहान सहित संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
http://Adityapur: पर्यावरण दिवस पर युवाओं ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प








