Author: The News24 Live

लिपुंगा गांव में बुजुर्ग दंपति की टांगी से गला रेतकर हत्या। डायन-बिसाही विवाद की आशंका, गांव में दहशत। पुलिस जांच में गांव की पिछली रंजिशें भी सामने।

Read More

चाईबासा-पंडराशाली रेलखंड में पेट्रोलिंग के दौरान ट्रैक मेंटेनर नंदलाल गोप की ट्रेन की चपेट में आने से मौत। चक्रधरपुर रेल मंडल में शोक की लहर, जांच के आदेश।

Read More

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने SIR को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने लोगों से BLO से बचने की अपील की और आरोप लगाया कि BJP SIR के जरिए वोटर लिस्ट से नाम हटाने की साजिश कर रही है। पढ़ें पूरी खबर।

Read More

मझगाँव के खड़पोस में फेरीवाले श्रीराम बिरुवा की हत्या का खुलासा। पुलिस ने जमीन विवाद में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद किए।

Read More

चाईबासा पुलिस ने विशेष अभियान में कुख्यात अपराधी मदन शर्मा को गिरफ्तार किया। अवैध हथियार, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद। आरोपी पर हत्या और आर्म्स एक्ट सहित कई मामले दर्ज।

Read More

जगन्नाथपुर में शादी पोर्टल के बहाने युवती से ब्लैकमेल व ठगी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को बोकारो से गिरफ्तार किया, कई आपत्तिजनक वीडियो बरामद।

Read More

चाईबासा–हाता रोड पर रुंगटा प्लांट के पास आयरन ओर लदा डंपर ई-रिक्शा पर पलट गया। हादसे में 2 की मौत, 5 घायल। राहत व बचाव कार्य जारी।

Read More

एसआर रूंगटा ओम वर्मा के शतक और कार्तिकेय की 5 विकेट की घातक गेंदबाजी से फ्रेंडस क्लब ने जगन्नाथपुर क्रिकेट क्लब को 192 रनों से हराया। एस.आर. रूंगटा लीग में तीसरी जीत।

Read More

जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र स्थित शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-2 में मोहम्मद तौकीर उर्फ गोरा की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। वारदात के मुख्य आरोपी मसूद इकबाल उर्फ अयान को जमशेदपुर पुलिस ने 6 घंटे में गिरफ्तार कर लिया गया है।

Read More

Ranchi (रांची) : अवैध कोयला खनन और उससे जुड़े अंडरग्राउंड नेटवर्क पर शिकंजा कसने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शनिवार को झारखंड और पश्चिम बंगाल में एक व्यापक अभियान चलाया। दोनों राज्यों में एक साथ की गई इस कार्रवाई में 40 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी हुई, जिससे कोयला माफियाओं के बीच हड़कंप मचा हुआ है। Adityapur Industrial Area Ed Raid: औद्योगिक क्षेत्र हाईको इंजीनियरिंग में ईडी की दबिश, चल रही जांच झारखंड में ED रांची की टीम का अभियान झारखंड में ED की रांची यूनिट ने लगभग 18 स्थानों पर तलाशी ली। ये छापेमारियां उन व्यक्तियों और कारोबारी…

Read More

चक्रधरपुर थाना क्षेत्र में फायरिंग मामले के मुख्य आरोपी अमन कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा। घटनास्थल से 7.65 एमएम के तीन खोखा और एक पिलेट भी बरामद। पढ़ें पूरी खबर।

Read More

रांची में 30 नवंबर को भारत–दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच होगा। टिकट बिक्री 25–26 नवंबर से शुरू होगी। कीमतें ₹1200 से ₹12000 तक। दर्शकों के लिए जरूरी दिशानिर्देश जारी।

Read More

SIR वेरिफिकेशन के नए नियमों में वोटर आईडी के लिए माता-पिता के दस्तावेज़ अनिवार्य हुए। पुराने कार्डों की भी जांच जारी, कई कार्ड रद्द हो रहे हैं।

Read More

Saraikela : सरायकेला जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र के पदमपुर गांव में बुधवार सुबह एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई। यहां सुबह लगभग 6 बजे रूपा देवी नामक महिला ने अचानक घर से निकलकर पास स्थित कुएं में छलांग लगा दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। Adityapur  Suspicious death: 22 वर्षीय युवक की संदेहास्पद मौत; हत्या या आत्महत्या पर पुलिस की छानबीन जारी जानकारी के अनुसार मृतका रूपा देवी अपने पति रोशन कुमार सिन्हा के साथ मंगलवार को ही पदमपुर स्थित बबलू वास्के के मकान में किराए पर…

Read More

चाईबासा के गुरूद्वारा नानक दरबार में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहादत वर्ष पर भव्य गुरमत समागम का आयोजन, कीर्तन, कथा और संगत की बड़ी भागीदारी।

Read More

प्रभारी डीजीपी तदाशा मिश्रा चाईबासा दौरे पर पहुंचीं। अधिकारियों ने उनका स्वागत किया और नक्सल-विरोधी अभियानों की चुनौतियों, तैनाती और समन्वय पर विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने टीमवर्क और बेहतर ऑपरेशन प्रबंधन पर जोर दिया।

Read More

Ranchi (रांची) : झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को कड़ा निर्देश देते हुए कहा है कि राज्य के सभी 334 थानों में 5 जनवरी 2026 तक पूर्ण रूप से सीसीटीवी कैमरों की स्थापना हर हाल में सुनिश्चित की जाए। अदालत ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय सीमा का पालन नहीं हुआ तो इसे अदालत की अवमानना माना जाएगा। मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान की अध्यक्षता वाली खंडपीठ में जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान अदालत के आदेश पर मुख्य सचिव, गृह सचिव, डीजीपी और आईटी विभाग की सचिव सशरीर उपस्थित हुए। रांची: रिश्वत लेते पकड़ा गया डीएसपी…

Read More

बिरसानगर में 10.25 लाख रुपये की लूटकांड का पुलिस ने खुलासा किया। कंपनी कर्मचारी अजीत बेहेरा सहित दो गिरफ्तार, एक फरार। पुलिस ने नकदी, हथियार और मोबाइल बरामद किए।

Read More

हाटगम्हारिया के कोचड़ा गांव में पड़ोसी विवाद के दौरान युवक पर चाकू से हमला, एक गंभीर रूप से घायल। आरोपी दीपक नापित गिरफ्तार, चाकू बरामद।

Read More

जन सुराज पार्टी ने दावा किया है कि बिहार विकास के लिए मिले 14,000 करोड़ विश्व बैंक फंड को सरकार ने चुनावी फायदे के लिए महिलाओं में बांटा।

Read More

कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने उद्यान विभाग में औचक निरीक्षण कर सुस्त अधिकारियों को चेताया। योजनाओं की प्रगति तेज करने और समय पर क्रियान्वयन के निर्देश दिए।

Read More

Chaibasa (चाईबासा) : प्रणय कुमार एवं शुभम यादव की शानदार बल्लेबाजी तथा कप्तान सिद्धार्थ अग्रवाल की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत टॉउन क्लब चाईबासा ने मेघाहातुबुरू क्रिकेट क्लब को 100 रनों के बड़े अंतर से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। इस हार के साथ मेघाहातुबुरू की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई। अब क्वार्टर फाइनल में टॉउन क्लब का मुकाबला 21 नवंबर को फ्रेंड्स क्लब चाईबासा एवं जगन्नाथपुर क्रिकेट क्लब के बीच होने वाले मैच के विजेता से 24 नवंबर को होगा। पश्चिम सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम, चाईबासा में खेले गए ग्रुप-ए…

Read More

Chaibasa (चाईबासा) : 15 और 16 नवम्बर 2025 को रांची स्थित विशप स्कूल में आयोजित द्वितीय सिकोकाई झारखंड ओपन कराटे चैंपियनशिप में पश्चिमी सिंहभूम के शूरी केन कराटे के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 21 पदक (3 स्वर्ण, 5 रजत, 13 कांस्य) जीतकर दूसरा स्थान हासिल किया। राज्य के 14 जिलों से लगभग 300 खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। रांची ने प्रथम स्थान और दुमका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पश्चिमी सिंहभूम से कुल 30 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। National Karate Championships: ऑल इंडिया कराटे फेडरेशन की 32वीं राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में पश्चिमी सिंहभूम के…

Read More

Chaibasa (चाईबासा) : एस.आर. रूंगटा बी-डिविजन लीग 2025-26 के अंतिम लीग मुकाबले में चाईबासा क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रायवल क्लब गुवा को 109 रनों से हराकर चार महत्वपूर्ण अंक अपने नाम किए। यह टीम की लगातार तीसरी जीत है, जिससे चाईबासा क्रिकेट क्लब अंक तालिका में 12 अंकों के साथ पहले स्थान पर पहुंच गया है। एस.आर. रुंगटा बी-डिवीजन लीग 2025-26 : प्रताप क्रिकेट क्लब ने टाउन क्लब को हराया, पूरे 4 अंक किए हासिल बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम, चाईबासा में खेले गए इस मुकाबले में चाईबासा क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।…

Read More

प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस पर याद किया जाता है निष्पक्ष मीडिया का महत्व, भारत में हर साल 16 नवंबर को नेशनल प्रेस डे मनाया जाता है। यह दिन प्रेस की स्वतंत्रता, जिम्मेदार पत्रकारिता और प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया की भूमिका को रेखांकित करता है।

Read More

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर राजनीति और परिवार छोड़ने का ऐलान किया। उन्होंने संजय यादव और रमीज़ पर दबाव बनाने का आरोप लगाया। उनके बयान से बिहार की राजनीति में हलचल तेज।

Read More

गुवा में बिरसा मुंडा जयंती एवं झारखंड स्थापना दिवस पर भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रभात फेरी से शुरू हुए इस कार्यक्रम में भगवान बिरसा मुंडा व अन्य महान व्यक्तित्वों को श्रद्धांजलि दी गई। सेल अधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों व स्कूली बच्चों की उपस्थिति में शिक्षा, खेल, सामाजिक कार्य व स्वास्थ्य सेवा से जुड़े प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन नरेश दास तथा धन्यवाद ज्ञापन सुशील पूर्ति ने किया।

Read More

जगन्नाथपुर के जुगीनंदा टोला स्थित गगराई लांगर इलाके में दो मादा हाथियों की रहस्यमय मौत से हड़कंप। चाईबासा वन प्रमंडल की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा।

Read More

झारखंड के घाटशिला (अ.जा.) विधानसभा उपचुनाव में झामुमो उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन ने 38,524 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। उन्हें 1,04,794 वोट मिले जबकि भाजपा उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन को 66,270 वोट मिले। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

Read More

गीता कोड़ा ने सारंडा सेंचुरी प्रस्ताव पर झामुमो–कांग्रेस सरकार को घेरा। भाजपा का आरोप— सरकार जनता को भ्रमित कर रही है और जनभावना को नजरअंदाज कर रही है।

Read More

अलीनगर विधानसभा उपचुनाव में पहली बार चुनाव लड़ रहीं बीजेपी उम्मीदवार मैथिली ठाकुर ने बड़ी जीत दर्ज की। कहा— ये मेरी नहीं, जनता की जीत है।

Read More

Patna (पटना) : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में लोकगायिका और बीजेपी की उम्मीदवार मैथिली ठाकुर ने अलीनगर विधानसभा क्षेत्र से अहम बढ़त बनाई है। मतगणना के ताजा आंकड़ों के अनुसार मैथिली ठाकुर ने लगभग 8000 से 14000 वोटों की बढ़त के साथ अपने मुख्य प्रतिद्वंद्वी आरजेडी के विनोद मिश्रा को पीछे छोड़ा है। यह उनकी पहली विधानसभा चुनाव लड़ाई है और ऐसा माना जा रहा है कि अगर वे जीतती हैं तो यह एक नया राजनीतिक रिकॉर्ड होगा। Bihar Election Results 2025 : रुझानों में NDA को स्पष्ट बहुमत, महागठबंधन पिछड़ा मैथिली ठाकुर ने चुनाव प्रचार के दौरान इस क्षेत्र…

Read More

Bihar Election Results 2025 Live: बिहार चुनाव के रुझानों में NDA को प्रचंड बहुमत। 191+ सीटों पर JDU-BJP गठबंधन आगे, महागठबंधन 48 पर सिमटा। जानें पल-पल के अपडेट्स।”

Read More

चाईबासा के झींकपानी क्षेत्र में उत्पाद विभाग ने नकली शराब की मिनी फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई की। छापेमारी में 22 लाख की अवैध शराब और उपकरण जब्त किए गए। मुख्य आरोपितों की पहचान कर ली गई है। पूरी खबर देखें।

Read More

सारंडा बचाओ समिति के महासचिव बुधराम लागुरी ने भाजपा पर आदिवासी मूलवासियों को गुमराह करने और गौतम अडानी के हित में काम करने का आरोप लगाया। 16 नवंबर की आर्थिक नाकेबंदी को लेकर समिति ने अपना रुख स्पष्ट किया। पढ़ें पूरी खबर।

Read More

Chaibasa (चाईबासा) : पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए एक युवक को देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। Chaibasa News : देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार जानकारी के अनुसार, दिनांक 11 नवंबर 2025 को दोपहर करीब 1:30 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि दो युवक जैतगढ़ बाजार टांड़ के पास देशी कट्टा लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा धमका रहे हैं। सूचना मिलते ही वरीय पदाधिकारियों को सूचित किया गया और पुलिस पदाधिकारी पु०अ०नि० विश्वनाथ हेम्ब्रम, पु०अ०नि० इसरारुल…

Read More

राजनगर: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन ने कहा कि झारखंड राज्य बने 25 साल हो चुके हैं, लेकिन आज भी यहां के आदिवासी समाज को उनका हक और सम्मान पूरी तरह नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज जल, जंगल और जमीन से जुड़ा हुआ है और यही उनकी असली पहचान रही है। आदिवासी मेहनतकश और स्वाभिमानी होते हैं, उनकी सामाजिक व्यवस्था हमेशा समृद्ध रही है। ये भी पढ़े:-Saraikela Tiranga Yatra on success of Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के कामयाबी पर भाजपा की तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, लगे भारत माता के जयकारे, चम्पई सोरेन हुए शामिल चम्पई…

Read More

◆ आदित्यपुर रेलवे यार्ड में बड़ा रेल हादसा टल गया आदित्यपुर, सरायकेला-खरसावां। बुधवार सुबह आदित्यपुर रेलवे यार्ड में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार, शर्मा बस्ती की दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार मालगाड़ी अचानक नियंत्रण खो बैठी और यार्ड की दीवार तोड़ते हुए दूसरी खड़ी मालगाड़ी से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रेनों के कई डिब्बे एक-दूसरे पर चढ़ गए और जोरदार धमाके की आवाज से पूरा इलाका गूंज उठा। Adityapur Accident Death: सड़क हादसा, मोटरसाइकिल सवार की मौत, ट्रेलर चालक फरार हादसे के वक्त यार्ड में कई मजदूर काम कर रहे…

Read More

घाटशिला विधानसभा उप निर्वाचन 2025 शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में सम्पन्न हुआ। 74.63% मतदान दर्ज किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी, कहीं से भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं।

Read More

गुवा के कृष्णा करुआ ने चेन्नई में आयोजित आइसा मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 5 पदक दिलाए। उन्होंने झारखंड और देश का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन किया।

Read More

हाटगम्हारिया थाना पुलिस ने सरायकेला-खरसावां और रेल पुलिस के सहयोग से सिर्फ 12 घंटे में 5 गुमशुदा बच्चों को खोज निकाला। परिजनों ने पुलिस के प्रति जताया आभार।

Read More

पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने झामुमो पर सारंडा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी मामले में दोहरा चरित्र अपनाने का आरोप लगाया। कहा— झामुमो सरकार ने खुद सेंचुरी को मंजूरी दी और अब विरोध कर जनता को गुमराह कर रही है।

Read More

चाईबासा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे लगातार अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कल दिनांक 10 नवंबर 2025 को सदर थाना क्षेत्र से अवैध ब्राउन शुगर की बिक्री के आरोपी एक व्यक्ति को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

Read More

पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने चाईबासा के बादुडी गांव में नो-एंट्री आंदोलन के पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। प्रशासन से न्याय, मुआवजा और गिरफ्तार निर्दोषों की रिहाई की मांग की।

Read More

झारखण्ड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन ने चाईबासा के अरुण मूँधड़ा को कुच बिहार ट्रॉफी के लिए झारखण्ड अंडर-19 टीम का मैनेजर नियुक्त किया। प्रतियोगिता में जिले के दो खिलाड़ियों का भी चयन हुआ है।

Read More

चाईबासा के मुफ्फसिल थाना पुलिस ने टोन्टो पुलिया के पास छापेमारी कर अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आरोपी रमेश दास के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज।

Read More

घाटशिला उपचुनाव के प्रचार के अंतिम दिन पूर्व सीएम चंपाई सोरेन भावुक हुए। आदिवासी आंदोलनकारियों के सम्मान पर सवाल उठाते हुए हेमंत सोरेन सरकार पर लाठीचार्ज और अपमानजनक बयान का आरोप लगाया।

Read More

पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर में 13 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म के प्रयास के मामले में पुलिस ने आरोपी शाहिद अफरीदी को 8 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा। आरोपी दो बच्चों का पिता है।

Read More

Chaibasa (चाईबासा) : चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए एक रोमांचक मुकाबले में गोप एवं सिंह क्लब, बड़ा जामदा ने एसआर रूंगटा ग्रुप को 10 रनों से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश सुनिश्चित कर लिया। यह जीत जी एंड एस क्लब की लीग में लगातार तीसरी जीत है, जिसके साथ टीम अब 12 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर पहुँच गई है। एस.आर. रुंगटा बी-डिवीजन लीग 2025-26 : प्रताप क्रिकेट क्लब ने टाउन क्लब को हराया, पूरे 4 अंक किए हासिल जी एंड एस क्लब की पारी और धीरज कुमार का धमाल टॉस जीतकर पहले…

Read More

सारंडा में खनिज दोहन के विरोध में 16 नवंबर को आर्थिक नाकेबंदी होगी। बुधराम लागुरी की अगुवाई में “कोल्हान – पोड़ाहाट, सारंडा बचाओ समिति” का गठन, आदिवासी हितों की रक्षा को लेकर आंदोलन की तैयारी।

Read More

जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक युवती से शारीरिक संबंध बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवती की शिकायत पर आरोपी निशांत कुमार, उसकी माँ और पिता सहित तीन लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Read More

एस० आर० रूंगटा बी-डिविजन लीग 2025-26 में एसआर रूंगटा ग्रुप ने कप्तान अभिषेक कच्छप और प्रीतम महतो की बेहतरीन पारियों तथा विवेक रंजन और कुलदीप मंडल की घातक गेंदबाजी के बल पर लक्ष्मण गिलुआ क्रिकेट क्लब को 82 रनों से हराकर चार महत्वपूर्ण अंक हासिल किए।

Read More

Jamshedpur (जमशेदपुर): झारखंड के घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में चुनावी सरगर्मी तेज हो चुकी है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी तथा गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने महागठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। घाटशिला उपचुनाव : झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन के समर्थन में सीएम हेमंत सोरेन की जनसभा, किया विपक्ष पर तीखा प्रहार जनसभा में सीएम ने रखे अपने विचार घाटशिला में आयोजित चुनावी रैली में संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि यह वर्ष झामुमो और झारखंड के आदिवासी समुदाय के लिए बेहद दुखद रहा है,…

Read More

पश्चिमी सिंहभूम के गुदड़ी प्रखंड में 70 वर्षीय महिला की डायन-बिसाही के आरोप में पत्थर से कुचलकर हत्या। आरोपी ने थाने में सरेंडर किया, बेटी लापता, पुलिस जांच में जुटी।

Read More

सारंडा जंगल में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन के दौरान आईईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ के स्वान की मौत, डॉग हैंडलर जवान घायल। पुलिस के मुताबिक जवान सुरक्षित, जांच जारी।

Read More

आदित्यपुर में एक युवक ने शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान राकेश कुमार महतो के रूप में हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read More

चाईबासा के सारंडा जंगल में तैनात सीआरपीएफ के हेड कांस्टेबल राजेश कुमार की ड्यूटी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत। हार्ट अटैक की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा।

Read More

झारखंड के घाटशिला उपचुनाव को लेकर सियासत तेज। मंत्री दीपक बिरुआ ने चंपाई सोरेन को ‘मौकापरस्त’ कहकर घेरा, चार तस्वीरें साझा कर लगाए गंभीर आरोप। 11 नवंबर को मतदान, 14 नवंबर को नतीजे।

Read More

पश्चिम सिंहभूम जिले के सारंडा क्षेत्र में, विशेष रूप से जराईकेला थाना क्षेत्र के कुलापू बुरू के घने जंगल में, सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। यह कार्रवाई पुलिस द्वारा एक गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए सघन सर्च अभियान के दौरान हुई।

Read More

चाईबासा पुलिस का राष्ट्र को नमन : मनाया “वंदे मातरम” 150वां स्थापना दिवस, देश के राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ की 150वीं गौरवशाली वर्षगांठ के उपलक्ष्य में, चाईबासा पुलिस परिवार ने एक अनूठा और प्रेरणादायक आयोजन किया।

Read More

पश्चिम सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल क्षेत्र में गुरुवार दोपहर कोबरा बटालियन और नक्सलियों के बीच लगभग एक घंटे तक चली भीषण मुठभेड़ हुई। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, नक्सलियों को बड़ा नुकसान पहुंचा है, और मुठभेड़ स्थल से दो एसएलआर समेत तीन राइफलें बरामद की गई हैं। कोल्हान डीआईजी ने पुष्टि की है कि इलाका घेर लिया गया है और नक्सलियों के ठिकानों की तलाश में सघन सर्च ऑपरेशन जारी है।

Read More

झारखंड के चाईबासा में अवैध बालू खनन का विरोध करने पर युवक की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई। मुंडाई गांव में हुई इस घटना से क्षेत्र में तनाव फैल गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर लिया है, मगर अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Read More

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (MSME) भारत सरकार द्वारा गुरुवार को “एमएसएमई – संवाद” कार्यशाला का आयोजन आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर ऑडिटोरियम में किया गया।

Read More

पश्चिमी सिंहभूम के बड़ाजामदा में हुई डकैती का पुलिस ने खुलासा करते हुए मास्टरमाइंड संजीव मिश्रा समेत पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से नकदी, पिस्टल, मोबाइल और वाहन बरामद किए।

Read More

चाईबासा में भाजपा ने आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत विधानसभा सम्मेलन आयोजित किया। कार्यक्रम में स्वदेशी उत्पादों के उपयोग और आत्मनिर्भरता पर जोर देते हुए केंद्र सरकार की योजनाओं पर चर्चा की गई।

Read More

सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में चाईबासा-हाता मार्ग पर बोलेरो और 12 चक्का ट्रक में जोरदार टक्कर, बोलेरो चालक गंभीर रूप से घायल, सड़क जाम से यातायात बाधित, पुलिस जांच में जुटी।

Read More

दामोदर नदी में कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दौरान 9 युवक बह गए। एक का शव बरामद, तीन को बचाया गया, पांच अभी भी लापता। तलाश जारी

Read More

श्री गुरु नानक देव जी का 555वां प्रकाश पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। अखंड पाठ, कीर्तन, आरती और लंगर के साथ भक्तों ने गुरु नानक देव जी के उपदेशों को स्मरण किया।

Read More

कार्तिक पूर्णिमा पर चाईबासा, चक्रधरपुर और पश्चिमी सिंहभूम के नदियों के घाटों पर आस्था की डुबकी लगाने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। स्नान और दान-पुण्य के बीच सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतज़ाम रहे।

Read More

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की भीषण टक्कर में 11 की मौत, 20 से अधिक घायल। सिग्नल ओवरशूट होने की आशंका। राहत-बचाव जारी, जांच के आदेश।

Read More

चाईबासा में 108 एंबुलेंस की उपलब्धता के बावजूद गंभीर मरीज को सेवा न मिलने से हड़कंप। परिजनों के कई प्रयासों के बाद सड़क सुरक्षा समिति सदस्य की पहल पर रेफरल एंबुलेंस की व्यवस्था की गई। मामला स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही की ओर इशारा करता है।

Read More

चाईबासा में उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित, छात्रवृत्ति, साइकिल वितरण और स्वास्थ्य सहायता योजनाओं की प्रगति पर चर्चा।

Read More

घाटशिला उपचुनाव के लिए मुसाबनी में आयोजित जनसभा में सीएम हेमंत सोरेन ने झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन के समर्थन में जनता से वोट की अपील की। आदिवासियों और मूलवासियों के अधिकारों की रक्षा को बताया चुनाव का मुख्य मुद्दा।

Read More

तांतनगर-मंझारी थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन व परिवहन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को ग़श्ती के दौरान अवैध बालू ढुलाई करते 2 ट्रैक्टर को इलीगाड़ा गांव के समीप से ओपी प्रभारी पियूष नाग ने जब्त कर लिया है। दोनों ट्रैक्टरों को तांतनगर ओपी में रखा गया है।

Read More

सरायकेला-खरसावां जिले के छोटा गम्हरिया पंचायत क्षेत्र में एक शादी समारोह उस समय हंगामे में बदल गया जब बारातियों पर हमला कर दिया गया। घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है।

Read More

Saraikela: खेत में पानी बंद किए जाने को लेकर हुए विवाद ने सोमवार सुबह खूनी रूप ले लिया। सरायकेला थाना क्षेत्र के सीनी ओपी अंतर्गत चेतानपुरा गांव में एक युवक ने अपने जीजा और बहन पर चाकू से हमला कर दिया। घटना सुबह करीब 8 बजे की बताई जा रही है।

Read More

हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में प्रसव से पहले हादसे में गर्भवती महिला और उसके गर्भस्थ शिशु की मौत। परिवार ने आरोप लगाया कि ओटी बेड से गिरने से हुई घटना, अस्पताल में हुई तोड़फोड़ और जांच के आदेश।

Read More

घाटशिला विधानसभा उपचुनाव से पहले भाजपा ने तेज की तैयारियां। टाटानगर स्टेशन पर बाबूलाल मरांडी के स्वागत में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, घाटशिला में नेताओं के साथ बैठक कर की चुनावी रणनीति पर चर्चा।

Read More

झारखंड के खूंटी जिले में डाइर मेला के दौरान रनिया थाना प्रभारी विकास कुमार जायसवाल पर नशे में धुत युवकों ने हमला कर दिया। पुलिस अधिकारी गंभीर रूप से घायल, जांच में जुटा प्रशासन।

Read More

गुवा सेल में ठेका कर्मियों ने दो महीनों से ओवरटाइम भुगतान नहीं मिलने और 30 दिनों का पूरा वेतन न मिलने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रबंधन ने 7 नवंबर तक बकाया भुगतान का आश्वासन दिया।

Read More

चाईबासा तांबो चौक हिंसा मामले में गिरफ्तार 16 आरोपियों की जमानत याचिका CJM अदालत ने खारिज की। हत्या के प्रयास और सरकारी संपत्ति क्षति का मामला दर्ज।

Read More

चाईबासा में आदिवासियों पर लाठीचार्ज और गिरफ्तारी के विरोध में पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने नाराजगी जताई। चेतावनी दी— रिहाई नहीं हुई तो कोल्हान बंद होगा।

Read More

चाईबासा के सोनुवा प्रखंड में 60 वर्षीय महिला की डायन-बिसाही के आरोप में हत्या, शव गोईलकेरा जाने वाली पुलिया के पास फेंका गया। पुलिस जांच में जुटी।

Read More

पश्चिम सिंहभूम एथलेटिक्स एसोसिएशन, जो एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन और जिला ओलंपिक एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त है, का नया कार्यकारी कार्यकाल 2025-29 के लिए चुनाव आगामी 2 नवंबर 2025 (रविवार) को आयोजित किया जाएगा।

Read More

घाटशिला (अ.ज.जा.) विधानसभा उपचुनाव 2025 के तहत मतदान दलों का दूसरा चरण प्रशिक्षण जमशेदपुर में जारी। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कर्मियों को कहा— मतदान दिवस पर कोई लापरवाही नहीं।

Read More

Ranchi/Chaibasa (रांची/चाईबासा) : झारखंड में बच्चों को संक्रमित रक्त (HIV) चढ़ाए जाने के मामलों ने पूरे राज्य को झकझोर दिया है। इस पर झारखंड हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए अधिकारियों को फटकार लगाई है और कहा है कि ऐसी घटनाएं बेहद गंभीर हैं, जिन्हें तत्काल रोका जाना चाहिए। चाईबासा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, सदर अस्पताल का किया निरीक्षण – ब्लड बैंक जांच पर दिया जोर मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और न्यायाधीश राजेश शंकर की खंडपीठ ने इस मामले में सुनवाई के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह, एड्स कंट्रोल सोसाइटी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर…

Read More

आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के मंझीटोला वार्ड संख्या 14 और 15 में नियमों को दरकिनार कर एक बहुमंजिला इमारत के निर्माण का मामला सामने आया है। स्थानीय निवासी संजय कुमार ने इस संबंध में नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव और आदित्यपुर नगर निगम को शिकायत दर्ज कराई है।

Read More

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा पहुंचे। उन्होंने सदर अस्पताल का निरीक्षण किया और ब्लड बैंक केंद्र की कार्यप्रणाली की गहन जांच की। मंत्री ने थैलेसीमिया मरीजों को ब्लड चढ़ाने की प्रक्रिया और एचआईवी संक्रमण से जुड़े मामलों पर गंभीर चिंता जताई।

Read More

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में 10 अक्टूबर को हुए नक्सली आईईडी विस्फोट में घायल CRPF इंस्पेक्टर कौशल कुमार मिश्रा का दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले थे। शहीद का पार्थिव शरीर वायु मार्ग से दरभंगा और फिर सड़क मार्ग से गांव ले जाया गया। इस हमले में पहले ही हवलदार महेंद्र लस्कर शहीद हो चुके हैं, जबकि सब इंस्पेक्टर रामकृष्ण गागराई का इलाज जारी है।

Read More

चाईबासा में नो-एंट्री विवाद गहराया। पुलिस पर पथराव के आरोप में 16 लोग गिरफ्तार। आदिवासी हो समाज और पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया। जानिए पूरी खबर।

Read More

चाईबासा में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कोल्हान बंद की सफलता के लिए जनता का आभार जताया। उपायुक्त की टिप्पणी पर नाराज़गी, प्रशासन को चेतावनी दी कि जनता की मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन तेज होगा।

Read More

चाईबासा ब्लड बैंक में थैलेसिमिया बच्चों को एचआईवी संक्रमित रक्त चढ़ाने का मामला सामने आया। जांच समिति गठित, अधिकारियों पर कार्रवाई, ब्लड बैंकों की कार्यप्रणाली पर सवाल।

Read More

कोल्हान के पश्चिमी सिंहभूम में आदिवासी जमीन पर सड़क निर्माण को लेकर विवाद गहराया। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने डीसी से 15 दिन में जवाब मांगा, जांच के संकेत।

Read More

राउरकेला-हटिया रेलखंड पर कानारोवां और कटाईंन के बीच मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। 10 बोगियां पटरी से उतरने से अप-डाउन लाइन बाधित, रेल यातायात पूरी तरह ठप।

Read More

चाईबासा में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने उपायुक्त की टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई। नो-एंट्री व्यवस्था और 27 अक्टूबर की घटना पर ज्ञापन सौंपते हुए कहा – जनप्रतिनिधियों व मीडिया का अपमान बर्दाश्त नहीं।

Read More

भाजपा द्वारा बुलाए गए कोल्हान बंद के दौरान बुधवार को चाईबासा पुलिस पूरी तरह सतर्क रही। जिले के विभिन्न संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी।

Read More

पश्चिमी सिंहभूम जिले में बुधवार को भाजपा द्वारा बुलाए गए कोल्हान बंद का व्यापक असर दिखाई दिया। सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय सामाजिक संगठन सड़कों पर उतरे और दुकानों-प्रतिष्ठानों को बंद

Read More