सरायकेला जानलेवा हमले का आरोपी सुधीर महतो गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त कुदाली बरामद

Saraikela (सरायकेला) : सरायकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत गंभीर आपराधिक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। सरायकेला थाना पुलिस ने 11 अक्टूबर को दर्ज मामले में सक्रियता दिखाते हुए आरोपी सुधीर महतो को धर दबोचा और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आज मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

सरायकेला में असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई: कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में चला सघन अभियान

​सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मामले का आधिकारिक ब्योरा साझा किया। थाना प्रभारी के अनुसार, 11 अक्टूबर 2026 को सरायकेला थाना कांड संख्या 97/26 दर्ज किया गया था। यह मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न गंभीर धाराओं—126(2), 115(2), 117(2), 118(1), 109(1) एवं 3(5)—के तहत दर्ज हुआ था, जिसमें जानलेवा हमला करने और गंभीर चोट पहुंचाने के आरोप शामिल हैं।

 

​मामले के उद्भेदन और आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में आज 13 अक्टूबर 2026 को पुलिस ने प्राथमिकी अभियुक्त सुधीर महतो (32 वर्ष), पिता राम महतो, निवासी ग्राम बेगनाडीह, थाना सरायकेला, जिला सरायकेला-खरसावां को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

 

​गिरफ्तारी के उपरांत पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किए गए घातक हथियार को भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने हमले में प्रयुक्त लोहे की कुदाली को विधिवत जब्त कर केस डायरी का हिस्सा बनाया है। थाना प्रभारी विनय कुमार ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने वाले और हिंसक वारदातों को अंजाम देने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस का अभियान निरंतर जारी रहेगा।

 

http://सरायकेला में होमगार्ड जवान की मौत, ड्यूटी से लौटते समय बिगड़ी तबीयत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *